WWE इतिहास में कई ऐसे सुपरस्टार्स हुए हैं जिन्होंने जरूरत पड़ने पर साथी रेसलर्स के साथ-साथ कई बार फैंस की भी मदद की थी। आपको बता दें, अधिकतर WWE सुपरस्टार्स अपने करियर में दूसरे रेसलर्स को मानसिक और वित्तीय रूप से मदद करने से पीछे नहीं हटते और ऐसा करने के लिए इन सुपरस्टार्स की जमकर तारीफ होनी चाहिए। आपको बता दें, WWE सुपरस्टार्स को रिंग में परफॉर्म करने के लिए काफी अच्छे पैसे मिलते हैं लेकिन हर एक सुपरस्टार अपने पैसे को सही तरह इस्तेमाल नहीं करता।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ ऐज रोड टू WrestleMania 37 के दौरान फ्यूड कर सकते हैं
यही वजह है कि कई सुपरस्टार्स अपने पैसे का गलत तरह से इस्तेमाल करने की वजह से वित्तीय रूप से कमजोर हो गए थे और इसी दौरान बड़े सुपरस्टार्स ने आगे आकर इन रेसलर्स की मदद की थी। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्होंने अपने साथी रेसलर्स की मदद की थी।
5- बतिस्ता ने WWE में डीन मलेंको और माइक चियोडा का फाइन भरा
![बतिस्ता](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/ff32c-16116601022868-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/ff32c-16116601022868-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/ff32c-16116601022868-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/ff32c-16116601022868-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/ff32c-16116601022868-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/ff32c-16116601022868-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/ff32c-16116601022868-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/ff32c-16116601022868-800.jpg 1920w)
साल 2008 में WWE Raw के एक एपिसोड के दौरान बतिस्ता ने स्टील केज मैच में क्रिस जैरिको का सामना किया था। PG एरा की शुरुआत होने की वजह से मैच के दौरान ब्लेड की इस्तेमाल करने की मनाही थी। हालांकि, बतिस्ता ने मैच को रोचक बनाने के लिए कंपनी के आदेश के विपरीत ब्लेड का इस्तेमाल किया।
ये भी पढ़ें: 5 WWE स्टार्स जिन्हें उनके करियर में केवल एक Royal Rumble मैच में लड़ने का मौका मिल पाया
बतिस्ता के इस कारनामे की वजह से विंस मैकमैहन काफी नाखुश थे और उन्होंने बतिस्ता पर करीब 73 लाख रूपए का जुर्माना लगाया और इसके अलावा डीन मलेंको, माइक चियोडा और क्रिस जैरिको पर भी जुर्माना लगाया। हालांकि, बतिस्ता अपनी गलती का फल उन लोगों को नही भुगतने देना चाहते हैं इसलिए उन्होंने सभी का जुर्माना खुद ही देने का फैसला किया।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
4- हल्क होगन ने WWE में रिक फ्लेयर को मदद की
![हल्क होगन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/596e3-16116603695315-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/596e3-16116603695315-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/596e3-16116603695315-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/596e3-16116603695315-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/596e3-16116603695315-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/596e3-16116603695315-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/596e3-16116603695315-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/596e3-16116603695315-800.jpg 1920w)
WWE हॉल ऑफ फेमर रिक फ्लेयर और हल्क होगन कुछ साल पहले सेमीनॉल हार्ड रॉक होटल में स्टेज पर एक साथ मौजूद थे। इस दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे से जुड़े कई रोचक घटनाओं का जिक्र किया। साथ ही, इस दौरान रिक फ्लेयर ने उस घटना का जिक्र किया जब हल्क होगन ने उनकी मदद की थी।
रिक फ्लेयर ने बताया कि जब उनके बेटे लाइफ सपोर्ट पर थे तो हल्क होगन पूरी तरह स्वस्थ न होने के बावजूद भी अपने प्राइवेट जेट से उनसे मिलने आए थे। यही नहीं, इस दौरान होगन ने पैसे से भी रिक फ्लेयर की मदद की थी।
3- जॉन सीना ने 6 रेसलर्स की मदद की थी
![जॉन सीना](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49bb6-16116620702575-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49bb6-16116620702575-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49bb6-16116620702575-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49bb6-16116620702575-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49bb6-16116620702575-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49bb6-16116620702575-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49bb6-16116620702575-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49bb6-16116620702575-800.jpg 1920w)
एडेन इंग्लिश, द उसोज, रुसेव और एजे स्टाइल्स के बीच हुए सिक्स मैन टैग टीम मैच के बाद इन सुपरस्टार्स ने सुपरकिक पार्टी करने का फैसला किया। आपको बता दें, इस पार्टी में शामिल सभी सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे को किक मारना शुरू किया और इसमें एक WWE ऑफिशियल भी मौजूद था।
हालांकि, WWE इस चीज से खुश नहीं थी और उन्होंने ऑफिशियल सहित इस पार्टी में मौजूद सभी सुपरस्टार्स पर लगभग 78 लाख का जुर्माना लगा दिया। इसके बाद जॉन सीना मदद के लिए आगे आए और उन्होंने सुपरस्टार्स सहित WWE ऑफिशियल का जुर्माना खुद दिया था।
2- मॉली हॉली ने WWE सुपरस्टार बेथ फीनिक्स की रेसलिंग स्कूल फीस भरी
![मॉली हॉली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/64519-16116629463053-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/64519-16116629463053-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/64519-16116629463053-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/64519-16116629463053-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/64519-16116629463053-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/64519-16116629463053-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/64519-16116629463053-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/64519-16116629463053-800.jpg 1920w)
मॉली हॉली ने अपने WWE करियर में काफी कुछ हासिल किया था और वह दो बार की विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। इसके कुछ सालों बाद जब बेथ फीनिक्स WWE सुपरस्टार बनने को लेकर अग्रसर थी, इस दौरान मॉली हॉली ने उनकी मदद की थी।
आपको बता दें, हॉली ने बेथ फीनिक्स को OVW ज्वाइन करने का सलाह दिया था लेकिन उस वक्त फीनिक्स के पास इतने पैसे नहीं थे। इसके बाद जब फीनिक्स अपना पहला पेमेंट करने पहुंची तो उन्हें पता चला कि मॉली हॉली ने पहले ही उनका पेमेंट कर दिया है।
1- सीएम पंक ने जोए मरकरी की मदद की
![जोए मरकरी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d8eee-16116640440213-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d8eee-16116640440213-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d8eee-16116640440213-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d8eee-16116640440213-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d8eee-16116640440213-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d8eee-16116640440213-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d8eee-16116640440213-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d8eee-16116640440213-800.jpg 1920w)
सीएम पंक का WWE करियर काफी विवादास्पद रहा था और कंपनी में उनके ज्यादा दोस्त नही थे। आपको बता दें, साल 2007 में WWE द्वारा रिलीज किये जाने के बाद जोए मरकरी को पैसे की कमी हो गई थी।
पंक को भी इस बात का अंदाजा हो गया था और उन्होंने जोए की मदद करने का फैसला किया। इसके बाद पंक ने जोए को पैसे से मदद की और इस वजह से उनका घर बिकने से बच गया था।