4- पूर्व WWE सुपरस्टार EC3

EC3 WWE में दो अलग-अलग मौकों पर दिखाई दिए थे। हालांकि, WWE में उनका पहला रन कुछ खास नहीं रहा था जबकि WWE में दूसरे रन में उन्हें कुछ मौके जरूर मिले थे। आपको बता दें, EC3 ने NXT में सफल करियर के बाद साल 2019 में मेन रोस्टर में अपना आधिकारिक रूप से डेब्यू किया था।
हालांकि, मेन रोस्टर में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और अप्रैल 2020 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था। WWE द्वारा रिलीज किये जाने के बाद से ही EC3 ने जिम में कड़ी मेहनत करना शुरू कर दिया और पिछले एक साल में उनकी बॉडी काफी अच्छे शेप में आ चुकी है।
3- पूर्व WWE सुपरस्टार माइक कनैलिस

साल 2017 में WWE ज्वाइन करने के बाद से ही माइक कनैलिस लोअर मिड कार्ड सुपरस्टार बनकर रह गए थे और उन्हें कभी भी पुश नहीं दिया गया था। माइक ने क्रूजरवेट सुपरस्टार के रूप में भी कुछ समय तक 205 लाइव में काम किया था। दुर्भाग्यवश, अप्रैल 2020 में माइक को कंपनी द्वारा रिलीज कर दिया गया था।
माइक ने WWE द्वारा रिलीज किये जाने के बाद खुद के फिजिक पर काम करना शुरू कर दिया। जिम में उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि वर्तमान समय में वह पहले से काफी बेहतर शेप में आ चुके हैं।