5 WWE Superstars जो Crown Jewel 2022 में होने वाले Roman Reigns vs Logan Paul मैच में दखल दे सकते हैं

Ujjaval
WWE Crown Jewel में रोमन रेंस और लोगन पॉल का मैच खास रह सकता है
WWE Crown Jewel में रोमन रेंस और लोगन पॉल का मैच खास रह सकता है

Roman Reigns and Logan Paul: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2022 का मेन इवेंट काफी शानदार रह सकता है। दरअसल, रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। पहली बार दोनों स्टार्स आमने-सामने आने वाले हैं। यह पहला मौका है जब रोमन किसी सेलिब्रिटी के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड कर रहे हैं।

इस मैच को खास बनाने के लिए WWE कई अलग-अलग चीज़ें कर सकता है। इस मैच के दौरान कुछ सुपरस्टार्स दखल देने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस और लोगन पॉल के चैंपियनशिप मैच में दखल दे सकते हैं।

5- WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ Crown Jewel में कोई मैच नहीं लड़ने वाले हैं। वो इस इवेंट में रोमन रेंस के साथ रिंगसाइड पर रहेंगे। ऐसे में अगर मैच में किसी मौके पर ट्राइबल चीफ संघर्ष करते हैं, तो फिर उनके भाई इंटरफेयर कर सकते हैं। वो यहां पर लोगन पॉल का ध्यान मैच से भटका सकते हैं।

इससे रेंस को वापसी करने का मौका मिल जाएगा। Clash at the Castle में भी इसी तरह से सोलो ने रोमन की मदद की थी। वो आखिरी में आकर ड्रू मैकइंटायर का ध्यान खींचने में सफल रहे थे। इसके बाद रोमन ने जीत दर्ज की थी। यह चीज़ Crown Jewel 2022 में भी देखने को मिल सकती है।

4- द मिज़

द मिज़ Crown Jewel 2022 में कोई भी मैच नहीं लड़ने वाले हैं। हालांकि, वो शो में एक अहम रोल अदा कर सकते हैं। Raw के आखिरी एपिसोड में मिज़ ने रोमन के सैगमेंट में दखल दिया था और मदद का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, हेड ऑफ द टेबल ने उनपर सुपरमैन पंच लगा दिया था।

द मिज़ इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए मेन इवेंट में दखल दे सकते हैं। वो आकर रोमन रेंस का ध्यान भटका सकते हैं। साथ ही अपने पुराने दुश्मन को चैंपियनशिप जीतने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा होने के चांस कम हैं। अगर मिज़ इंटरफेयर करते हैं, तो रोमन के खिलाफ उनका भविष्य में मैच हो सकता है।

3&2- जिमी और जे उसो

WWE में रोमन रेंस इस समय द उसोज़ पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स को उनकी सफलता में श्रेय देना सही होगा। उनकी वजह से ही रोमन ने कई मौकों पर अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया है। साथ ही रोमन भी अपने भाइयों की मैचों में जीत दर्ज करने में मदद करते हैं।

Crown Jewel 2022 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। दोनों भाई मैच में बीच में आ सकते हैं। एक सुपरस्टार रेफरी का ध्यान भटका सकता है। दूसरा लोगन पर अटैक कर सकता है। इस चीज़ का फायदा रोमन को मैच के दौरान मिल सकता है और वो अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन कर सकते हैं।

1- जेक पॉल

जेक पॉल अगर Crown Jewel 2022 में आते हैं, तो यह फैंस के लिए काफी बड़ा सरप्राइज रहेगा। लोगन पॉल को पता है कि रोमन रेंस को ब्लडलाइन का साथ इस टाइटल मैच में मिलेगा। ऐसे में वो अपने भाई जेक की मदद ले सकते हैं। लोगन पॉल और ट्रिपल एच दोनों ने जेक के WWE डेब्यू के संकेत दिए हैं।

हाल ही में जेक पॉल के एंडरसन सिल्वा के खिलाफ मैच में लोगन पॉल रिंगसाइड पर मौजूद थे। कुछ ऐसा ही जेक भी कर सकते हैं। वो लोगन के साथ रिंगसाइड पर रह सकते हैं या बीच में इंटरफेयर कर सकते हैं। वो ब्लडलाइन की हालत खराब कर सकते हैं और रोमन का ध्यान भी भटका सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now