आंकडे झूठ नहीं बोलते ये हमने हमेशा सुना है। हर क्षेत्र में आंकड़ों का अपना एक अलग ही महत्व होता है। ज्यादा बड़े आंकड़े किसी के द्वारा किए काम को दर्शाते हैं। WWE में भी आंकड़ों का अपना अलग महत्व होता है। जैसे रैसलमेनिया में अंडरटेकर का लगातार 21 मैच जीतना, जॉन सीना का 16 बार चैंपियन बनना, विंस मैकमैहन का सबसे ज्यादा उम्र में WWE चैंपियन बनना।
WWE में इसी तरह के रिकॉर्ड ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना, विंस मैकमैहन परिवार के नाम है। नजर डालते है उन 5 रैसलरों के रिकॉर्ड पर जो उनके करियर के मेल नहीं खाते
ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ी मगर रैसलमेनिया रिकॉर्ड 3 जीत, 3 हार का है
क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी में जो स्थान वर्ल्ड कप का होता है, वही स्थान WWE में रैसलमेनिया का है। रैसलमेनिया में मैच लड़ने को रैसलर अपने लिए बड़े सम्मान की बात होती है। हर किसी रैसलर का सपना होता है कि वह रैसलमेनिया जितने बड़े मंच पर अपने सपनों को पूरा करे। रैसलिंग फैंस ब्रॉक लैसनर के बारे में हर बात जानते होंगे। मगर द बीस्ट का रैसलमेनिया रिकॉर्ड उनके करियर की तरह चमकदार नहीं है।
अंडरटेकर की रैसलमेनिया स्ट्रीक को अनेकों दिग्गज नहीं तोड़ पाए थे वह काम ब्रॉक लैसनर ने कर के दिखाया। जिस रैसलर ने रैसलमेनिया के सबसे बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त किया उसका ही रिकॉर्ड रैसलमेनिया में खास नहीं है। जी हां, रैसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर के नाम 3 हार और 3 जीत है। इस रिकॉर्ड को किसी भी लिहाज से बड़ा नहीं माना जा सकता।