प्रोफेशनल रेसलिंग बिजनेस और WWE की शुरूआत के बाद से ही वर्ल्ड चैंपियनशिप का काफी महत्व रहा है। आपको बता दें, किसी सुपरस्टार की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि उस सुपरस्टार ने किसी रेसलिंग कंपनी में कितने वर्ल्ड टाइटल जीते हैं। आपको बता दें, WWE में कई ऐसे घटनाएं देखने को मिल चुके हैं जब किसी सुपरस्टार से प्रभावित होकर कंपनी ने उस सुपरस्टार को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का फैसला किया था।
यही नहीं, कई बार किसी सुपरस्टार के वर्ल्ड चैंपियन बनने से उस सुपरस्टार का किसी रेसलिंग कंपनी में भविष्य सुरक्षित हो जाता है और इससे उस सुपरस्टार को फैंस के बीच लोकप्रिय होने में भी मदद मिलती है। आपको बता दें, WWE में कई ऐसे सुपरस्टार हुए हैं जो अपने करियर में कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए लेकिन इसके बावजूद भी वह कंपनी में काफी सफल रहे थे। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए।
5- WWE लैजेंड आंद्रे द जायंट
आंद्रे द जायंट 5 मिनट के लिए WWF चैंपियन रहे थे लेकिन इसे उनके वर्ल्ड चैंपियनशिप रन के तौर पर नहीं गिना जा सकता। आपको बता दें, आंद्रे द जायंट को दुनिया का आठवां अजूबा माना जाता था और वह किसी भी वर्ल्ड चैंपियनशिप से ज्यादा स्पेशल थे। यही कारण है कि उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने की कोई जरूरत नहीं थी।
ये भी पढ़ें: 5 कारणों से WWE WrestleMania 37 में बैड बनी को द मिज को हराना चाहिए
आपको बता दें, आंद्रे द जायंट सालों तक WWE फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र थे और उनके नाम पर शोज के टिकटों की ब्रिकी होती थी। यह चीज दर्शाती है कि एक समय वह फैंस के बीच कितने लोकप्रिय हुआ करते थे।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।