5 WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस की जगह SmackDown के अगले फेस बन सकते हैं 

रोमन रेंस
रोमन रेंस

2- WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बिग ई

बिग ई
बिग ई

न्यू डे से अलग होने के बाद ही बिग ई को WWE SmackDown में काफी सफलता मिली है और वर्तमान समय में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन चुके हैं। हालांकि, PWTorch के रिपोर्ट्स की माने तो रोमन रेंस को कंपनी का अगला फेस बनाए जाने से पहले विंस मैकमैहन बिग ई को इस पोजिशन पर देखना चाहते थे।

वर्तमान समय में एक बार फिर बिग ई को सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिलना शुरू हो चुका है और वह भविष्य में WWE में वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। संभावना यह भी है कि आने वाले समय में WrestleMania में बिग ई, रोमन रेंस को मैच के लिए चैलेंज कर सकते है। इसके बाद बिग ई, रोमन को हराते हुए SmackDown के नए फेस बन सकते हैं।

1- ड्रू मैकइंटायर WWE SmackDown में रोमन रेंस की जगह ले सकते हैं

ड्रू मैकइंटायर vs रोमन रेंस
ड्रू मैकइंटायर vs रोमन रेंस

WWE SmackDown वर्तमान समय में Raw से बेहतर शो है और इस शो को सफल बनाने में WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का बहुत बड़ा हाथ रहा है। वहीं, Raw सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर भी पिछले कुछ समय में काफी लोकप्रिय हुए हैं लेकिन इस दौरान Raw के रेटिंग्स में गिरावट देखने को मिली है।

हालांकि, Raw के रेटिंग्स में गिरावट का जिम्मेदार WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को ठहराया जाना गलत है। संभावना है कि WWE Raw की रेटिंग बढ़ाने के लिए रोमन रेंस को इस ब्रांड में भेजने का फैसला कर सकती है। इस स्थिति में ड्रू मैकइंटायर को ब्लू ब्रांड में भेजा जा सकता है और वह SmackDown के नए फेस बन सकते हैं।

Quick Links