5 WWE सुपरस्टार्स जो लाइव ऑडियंस के सामने वापसी कर सकते हैं

WWE
WWE

#4. जेलिना वेगा WWE में वापसी कर सकती हैं

ज़ेलिना वेगा आखिरी बार अक्टूबर 2020 में WWE टीवी पर दिखाई दी थीं। मैनेजमेंट के साथ कुछ मतभेद होने के बाद उन्हें कंपनी द्वारा अचानक रिलीज कर दिया गया था। फैंस वेगा की रिलीज से बहुत खुश नहीं थे और उन्हें WWE में वापस देखना चाहते हैं।

इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि वेगा एक बार फिर WWE में नजर आ सकती हैं। Fightful Select ने बताया कि वेगा WWE परफॉर्मेंस सेंटर में दिखाई दी हैं।

हम WWE परफॉर्मेंस सेंटर में ज़ेलिना की उपस्थिति को लेकर जानने का प्रयास कर रहे हैं। बताया गया है कि उनकी कंपनी में वापसी को लेकर प्लान है।

लाइव ऑडियंस की वापसी बहुत दूर नहीं है, इसलिए WWE लाइव ऑडियंस की वापसी के साथ ही उनकी वापसी का प्लान भी बना सकती है।

#3. WWE के दिग्गज जॉन सीना अपने फाइनल रन के लिए वापस आ सकते हैं

जॉन सीना उन सबसे बड़े नामों में से एक हैं जो काफी समय से WWE में नजर नहीं आए हैं। सीना ने आखिरी बार WWE के लिए WrestleMania 36 की नाइट टू में रेसलिंग की थी। तब से वह अपनी हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

WWE स्टेडियम में फैंस की वापसी को यादगार बनाने के लिए जॉन सीना जैसे बड़े सुपरस्टार की वापसी करा सकती है। 'द रेसलिंग ऑब्जर्वर' ने बताया कि WWE लाइव ऑडियंस के सामने जॉन सीना की वापसी का प्लान बना रही है।

सीना WWE के अब तक के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। अंडरटेकर रिटायरमेंट ले चुके है जबकि केन रिंग से दूर हैं। उस स्थिति में, सीना लाइव शो में का स्वागत करने के लिए एकदम सही व्यक्ति हो सकते हैं।

Quick Links