Becky Lynch: 2020 में WWE स्टार बैकी लिंच (Becky Lynch) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने अपनी बेटी रॉक्स का वेलकम किया था। अपनी लाइफ में एक नई जिम्मेदारी आने के बाद भी इन दोनों ही स्टार्स ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अच्छे से संभाला है। मां बनने के बाद भी बैकी लिंच ने WWE में वापसी की है। वो विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। हालांकि, बैकी लिंच ही ऐसी स्टार नहीं हैं, जो मां बनने के बाद WWE में वापस आई हैं। उनके पहले भी कई स्टार्स ये काम चुके हैं। आइए जानते हैं, इस आर्टिकल में उन स्टार्स के बारे में, जो मां बनने के बाद भी इन-रिंग एक्शन में वापस आई हैं। 5&4- WWE हॉल ऑफ फेमर्स निकी और ब्री बैला View this post on Instagram Instagram Postबैला ट्विन्स ने लगभग हर चीज़ साथ में ही की है। दोनों ही स्टार्स ने अपना इन-रिंग डेब्यू 2007 में किया था। वो कई बड़े मैचों का हिस्सा बनी हैं। इसके अलावा उन्हें एक साथ में ही Hall of Fame में जगह मिली थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय ये दोनों ही स्टार्स प्रेग्नेंट भी थीं।2014 में ब्री बैला ने डेनियल ब्रायन से शादी की थी। 2017 में ब्री ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। मां बनने के बाद वो रिंग में वापस आई थीं। 2020 में निकी और ब्री बैला दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज़ एक साथ ही ब्रेक की थी। इसके बाद ये दोनों ही स्टार्स एक बार फिर से रिंग में वापस आई थीं। दोनों ने 2022 के विमेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था। हालांकि, 2023 में उन्होंने WWE को छोड़ दिया था।3- मरीस View this post on Instagram Instagram Postमरीस ने अपने साथी WWE स्टार से ही शादी की थी। उन्होंने 2013 में पूर्व WWE चैंपियन द मिज़ से शादी की थी। 2018 में द मिज़ और मरीस ने अपने पहले बेबी का वेलकम किया था। मरीस 2011 के बाद से ही इन-रिंग परफ़ॉर्मर के रूप में एक्टिव नहीं थीं।2016 में उन्होंने फिर से वापसी की थी। इस दौरान वो अपने पति द मिज़ की मैनेजर के रूप में नज़र आ रही थीं। 2018 में उन्होंने इन-रिंग रिटर्न भी किया था। मां बनने के बाद वो फिर से रिंग में नज़र आई थीं। इस दौरान उनका सामना मिक्स्ड टैग टीम मैच में जॉन सीना और निकी बैला से हुआ था। हालांकि, इस मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।2- रोंडा राउजी View this post on Instagram Instagram PostMMA में अपना नाम कमाने के बाद रोंडा राउजी ने प्रो-रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने कुछ सालों पहले WWE के मेन रोस्टर में डेब्यू किया था और विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार के रूप में खुद को साबित किया था। बीचे में वो WWE में नज़र नहीं आई थी। इस दौरान ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज़ दी थी और अपनी बेटी का वेलकम किया था।मां बनने के बाद उन्होंने WWE में एक बार फिर से वापसी की थी। अपने रिटर्न के बाद ही उन्होंने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। इसके अलावा वो इस समय विमेंस टैग टीम चैंपियन हैं। वो इस समय शेना बैज़लर के साथ नज़र आ रही हैं।1- कैंडिस लेरे View this post on Instagram Instagram Postकैंडिस लेरे इस लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे लेटेस्ट सुपरस्टार हैं। उनका WWE में करियर 2018 में शुरू हुआ था। 2022 में उन्होंने भी अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज़ दी थी। इस दौरान वो मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं।हालांकि, मई 2022 में उन्हें कंपनी को छोड़ना पड़ा था। उनके पति ने 2021 में ही कंपनी को छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद ये दोनों ही स्टार्स एक बार फिर से कंपनी में वापसी कर चुके हैं और इन-रिंग एक्शन में भी नज़र आया रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।