WWE के चेयरमैन और हर चीज़ का अंतिम निर्णय लेने वाले विंस मैकमैहन जरूर ही काफी व्यस्त आदमी है। वो न सिर्फ WWE में काम करने वाले लोगों पर नजर रखते हैं बल्कि वो RAW और SmackDown में होने वाली चीज़ों पर भी अपनी निगाहें जमाकर रखते हैं।पिछले कुछ सालों में कई सारे WWE सुपरस्टार्स ने अपने कैरेक्टर से बाहर निकलकर विंस मैकमैहन के साथ असल रिश्ते को लेकर बात की। कुछ सुपरस्टार्स विंस मैकमैहन द्वारा कही बातें मानते हैं वहीं कुछ WWE के बॉस के पास जाकर अलग-अलग आईडिया देते हैं। View this post on Instagram A post shared by Vince McMahon (@whichvinnymacareyou) on Oct 6, 2020 at 10:35am PDTये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series के 3 सबसे खराब मेन इवेंट्स जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगेकुछ चुनिंदा WWE सुपरस्टार्स के पास विंस मैकमैहन का फोन नंबर है। यहां तक कि कुछ बड़े सुपरस्टार्स ने उनके साथ स्टोरीलाइन और अन्य चीज़ों को लेकर मैसेज पर बात भी की है। इस चीज़ को ध्यान रखते हुए हम बात करने वाले हैं कुछ WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा भेजे मैसेज सबको दिखा दिए थे।5- पूर्व WWE स्टार सीएम पंक View this post on Instagram 9 years ago give or take a few days. I had just won the legendary Brisbane Cup and became the ruler of Australia. Was looking forward to coming home and taking a break from wrestling for a while. A post shared by CM Punk (@cmpunk) on Jul 16, 2020 at 3:44pm PDTसीएम पंक ने कई मौकों पर WWE के साथ अपने खराब रिश्तों के बारे में बात की है। WWE से जाने के लगभग 8 महीनों बाद पंक ने कोल्ट कबाना के पोडकास्ट पर विंस मैकमैहन द्वारा भेजे गए मैसेज दिखाए थे। उन्होंने बताया था कि उन्हें सर्जरी की जरूरत थी लेकिन मैकमैहन ने उससे पहले उन्हें द रॉक के साथ मैच लड़ने के लिए कहा था।इसके अलावा पंक को 2014 में कुछ समय का आराम चाहिए था। रॉयल रंबल में अंतिम बार नजर आने के एक हफ्ते बंद पंक ने डॉक्टर को दिखाया कि उन्हें इंफेक्शन हो गया है और उन्हें थोड़ा समय लगेगा। इसके कुछ समय बाद उनके पास मैकमैहन का मैसेज आया कि उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। कुछ समय बाद उन्हें WWE से फायर भी कर दिया गया। इसके बाद से ही वो WWE में नजर नहीं आए हैं।ये भी पढ़ें:- 3 WWE दिग्गज जिन्होंने उभरते हुए सुपरस्टार्स का करियर बर्बाद किया