WWE Draft 2021 अब बीती बात हो चली है, लेकिन इसे क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2021 पीपीवी के बाद में अमल में लाया जाएगा। इस साल ड्राफ्ट में बिग ई (Big e), ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) समेत कई अन्य स्टार्स का ब्रांड बदला गया है।साल 2021 में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair), रिडल (Riddle) और डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) समेत कई युवा सुपरस्टार्स को बड़ा पुश मिला और इस साल उन्होंने चैंपियनशिप्स भी जीती हैं। वहीं इलायस (Elias), जैफ हार्डी (Jeff Hardy) और जॉन मॉरिसन (John Morrison) जैसे कुछ बड़े सुपरस्टार्स के लिए पिछला एक साल संघर्षपूर्ण रहा।अब Crown Jewel पीपीवी के बाद ड्राफ्ट को अमल में लाया जाएगा, जिसके बाद कुछ नई स्टोरीलाइन भी शुरू हो सकती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताने वाले हैं जिन्हें ड्राफ्ट के बाद WWE को पुश जरूर देना चाहिए।WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायरWWE@WWEIt's been one wild journey back to #SmackDown for @DMcIntyreWWE!@WWETheBump8:31 AM · Oct 6, 202176999It's been one wild journey back to #SmackDown for @DMcIntyreWWE!@WWETheBump https://t.co/hTDYe2DkBtड्रू मैकइंटायर को WWE में मेन इवेंट स्टेटस 2020 मेंस Royal Rumble मैच में जीत के बाद मिलना शुरू हुआ था। Royal Rumble विनर बनने के बाद उन्होंने WrestleMania 36 में उस समय के WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को चैलेंज किया। खास बात ये रही कि लैसनर की चुनौती को पार कर वो अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने थे।इस दौरान रैंडी ऑर्टन उन्हें हराकर चैंपियन बने, लेकिन स्कॉटिश स्टार कुछ ही दिन बाद दोबारा चैंपियन बन गए थे। लेकिन Elimination Chamber पीपीवी में द मिज Money in the Bank ब्रीफ़केस को कैश कर नए चैंपियन बने। Hell in a Cell 2021 के बाद मैकइंटायर टाइटल फ्यूड से बाहर हो गए थे।Drew McIntyre@DMcIntyreWWE👀 twitter.com/mrthanos01/sta…Mr Thanos 01@MrThanos01@DMcIntyreWWE hope you like your figure. This is epic!!!!!7:51 AM · Oct 6, 202189047@DMcIntyreWWE hope you like your figure. This is epic!!!!! https://t.co/PoFkMyhKvv1:49 AM · Oct 11, 2018👀 twitter.com/mrthanos01/sta…उसके बाद उन्हें कई महीनों तक संघर्ष करते देखा गया। जिंदर महल के साथ उनकी स्टोरीलाइन किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं रही। अब उन्हें SmackDown में ड्राफ्ट किया गया है और काफी फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि मैकइंटायर ब्लू ब्रांड के सबसे बड़े बेबीफेस बनें और उसके बाद ट्राइबल चीफ के सबसे बड़े चैलेंजर बनकर उभरें।