ट्राइबल चीफ के रूप में रोमन रेंस (Roman Reigns) का हील किरदार फिलहाल चरम पर है। WWE समरस्लैम (Summerslam) 2020 में वापसी के बाद उनके कैरेक्टर में अविश्वसनीय बदलाव देखा गया है। कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 में अपने यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड किया है।रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन रहते करीब 8 महीने पूरे होने वाले हैं और अब पॉल हेमन (Paul Heyman) ने संकेत दिए हैं कि रेंस WrestleMania 38 में बतौर यूनिवर्सल चैंपियन एंट्री लेने वाले हैं। इससे सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्या वाकई में रेंस, ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) द्वारा 500 दिन से अधिक समय तक चैंपियन बने रहने के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं।ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन को मजबूरी में चैंपियन बनाना पड़ाअगले एक साल में बहुत कुछ बदल सकता है, ट्राइबल चीफ को चैंपियनशिप हारनी भी पड़ सकती है, उसे दोबारा भी जीत सकते हैं और इस दौरान उन्हें कई टॉप लेवल के रेसलर्स की चुनौतियों का सामना करना होगा। इसलिए आइए जानते हैं उन 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिनसे WrestleMania 38 में रोमन रेंस का मैच हो सकता है।ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने गज़ब की बॉडी ट्रांसफॉरमेशन कीWWE WrestleMania 38 में हो सकता है रोमन रेंस vs द रॉक मुकाबलाOkay, it's official.We are fully onboard the hype train for @TheRock vs. @WWERomanReigns at WrestleMania 🤩"I would be honored, not only to share the ring with Roman and go back to WWE but have him raise his hand." pic.twitter.com/DiJ1IyeD50— WWE on BT Sport (@btsportwwe) September 23, 2020संभावनाएं थीं कि WWE WrestleMania 37 में रोमन रेंस और द रॉक का ड्रीम मुकाबला देखने को मिल सकता है। रेंस अपने ही परिवार के मेंबर्स के खिलाफ क्रूर रवैया अपनाए हुए थे और उस समय द रॉक अपने ही परिवार के लिए रेंस के खिलाफ खड़े हो सकते थे।Appreciation tweet to the great one The Rock. #WWE pic.twitter.com/BADgClBUt9— The Rock/Sasha Banks/Roman Reigns (@Rockwillreigns) March 14, 2021साथी ही फैंस को पॉल हेमन और द रॉक के बीच प्रोमो जंग भी देखने को मिल सकती थी। इसे WWE द रॉक के रिटायरमेंट मैच के रूप में भी बुक कर सकती थी। द पीपल्स चैंपियन के लिए अपने ही कज़िन ब्रदर के हाथों रिटायर होने से ज्यादा खुशी की बात भला क्या हो सकती थी। अब संभव है कि इस मैच को WWE अगले साल के लिए बुक कर सकती है।ये भी पढ़ें: अंडरटेकर और उनकी पत्नी से जुड़ी 4 बातें जो आपने कभी नहीं सुनी होंगीWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।