5 WWE सुपरस्टार्स जो विंस मैकमैहन के पुश के बावजूद भी बड़े स्टार नहीं बन पाए 

जायंट गोंजालेज
जायंट गोंजालेज

WWE में बड़े साइज और ताकतवर सुपरस्टार्स का काफी दबदबा रहा है और WWE के इतिहास में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar), द अंडरटेकर (The Undertaker) जैसे कई सुपरस्टार्स हुए हैं जिन्होंने रोस्टर पर अपना दबदबा बनाया है। आपको बता दें, WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) भी तकनीकी रूप से सक्षम सुपरस्टार्स से ज्यादा बड़े साइज के सुपरस्टार्स को ज्यादा तरजीह देते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी कहानियां जो इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड से सामने आई

यही कारण है कि WWE में कुछ ऐसे बड़े साइज के सुपरस्टार्स को टॉप कार्ड में पुश देने की कोशिश की गई जो इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। यही कारण है कि फैंस ने इन रेसलर्स को टॉप सुपरस्टार के रूप में स्वीकार नहीं किया और इस वजह से विंस मैकमैहन के पुश की वजह से भी ये सुपरस्टार्स बड़े स्टार नहीं बन पाए। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि विंस मैकमैहन के पुश के बावजूद भी बड़े स्टार नहीं बन पाए।

5- पूर्व WWE सुपरस्टार मैसन रॉय

मैसन रॉय को अगला स्टार बनाने की कोशिश की गई थी
मैसन रॉय को अगला स्टार बनाने की कोशिश की गई थी

मैसन रॉय कद-काठी में 6 फीट 5 इंच लंबे और दिखने में बतिस्ता जैसे लगते हैं और यही कारण है कि उनमें विंस मैकमैहन को अगला स्टार नजर आ रहा था। मैसन ने मेन रोस्टर में अपना डेब्यू सीएम पंक vs जॉन सीना के मैच में दखल देकर किया था। इस मैच में मैसन ने पंक को बिग बूट देकर उन्हें डिसक्वालिफिकेशन के जरिए जीत दिला दी थी।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों सिजेरो को WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का अगला चैलेंजर बनाया गया है

इसके बाद मैसन ने सीना को साइडवॉक स्लैम देकर खुद को सीएम पंक और Nexus के टीम में शामिल कर लिया। हालांकि, मैसन का लुक किसी बड़े स्टार जैसा था लेकिन उनकी इन-रिंग स्किल्स काफी साधारण थी। यही कारण है कि वह अपने करियर में सफल नहीं हो पाए और रैंडी ऑर्टन, केन जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ फ्यूड करने के बाद उन्होंने साल 2014 में WWE छोड़ दिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- पूर्व WWE सुपरस्टार मोर्डेकाई

मोर्डेकाई
मोर्डेकाई

मोर्डेकाई को साल 2004 में WWE मेन रोस्टर का हिस्सा बनाया गया था। आपको बता दें, मोर्डेकाई को एक धार्मिक इंसान के रूप में बुक किया गया था जो द अंडरटेकर के अस्तित्व को चुनौती देने आया था। मोर्डेकाई अपने डेब्यू के बाद डैडमैन के खिलाफ फ्यूड में आने वाले थे।

Ad

हालांकि, यह फ्यूड कभी नहीं हो पाया और ऐसा इसलिए था क्योंकि मोर्डेकाई की इन-रिंग स्किल्स काफी साधारण थी। आपको बता दें, मोर्डेकाई को ग्रेट अमेरिकन बैश में हार्डकोर हॉली के खिलाफ मैच के एक महीने बाद रिलीज कर दिया गया। इसके बाद मोर्डेकाई ने WWE में दूसरे रन के लिए वापसी की लेकिन इस बार भी वे सफल नहीं हुए।

3- नाथन जोन्स

नाथन जोन्स
नाथन जोन्स

नाथन जोन्स को WWE द्वारा साल 2002 में साइन किया गया था और उन्हें जल्द ही SmackDown का हिस्सा बनाया गया। डेब्यू के तुरंत बाद नाथन जोन्स को द अंडरटेकर के खिलाफ हाई-प्रोफाइल स्टोरीलाइन में शामिल किया गया जो कि उस वक्त ए-ट्रेन और बिग शो के साथ फ्यूड में थे।

Ad

WrestleMania 19 में जोन्स, द अंडरटेकर के टैग टीम पार्टनर होने वाले थे, हालांकि, विंस ने जोन्स को मैच से बाहर करके इसे हैंडीकैप मैच बना दिया क्योंकि विंस मैकमैहन का मानना था कि वह इस मैच के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, इस मैच के दौरान जोन्स, डैडमैन को जरूर जीत दिलाने आए लेकिन जल्द ही उन्हें रिलीज कर दिया गया।

2- पूर्व WWE सुपरस्टार किंग मेबल

किंग मेबल
किंग मेबल

मेबल में विंस मैकमैहन को WWE का अगला बड़ा हील स्टार दिखाई दिया और यही कारण है कि उन्हें जल्द ही किंग ऑफ द रिंग बना दिया गया। इसके बाद किंग मेबल ने SummerSlam 1995 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में डीजल का सामना किया, हालांकि, मेबल को फैंस टॉप स्टार के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं थे।

Ad

डीजल ने इस मैच में मेबल को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया और इसके बाद मेबल, द अंडरटेकर के खिलाफ फ्यूड में आए। हालांकि, इस फ्यूड के दौरान एक मैच में मेबल ने डैडमैन को चोटिल कर दिया और इस वजह से विंस उन्हें फायर करने वाले थे लेकिन डैडमैन ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद साल 1996 में उन्हें रिलीज किया गया और कंपनी में वापसी के बाद वह विसरा & बिग डैडी के रूप में नजर आए।

1- जायंट गोंजालेज

जायंट गोंजालेज
जायंट गोंजालेज

जायंट गोंजालेज WrestleMania 9 में WWE लैजेंड द अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने के काफी करीब आ गए थे। हालांकि, मैच के दौरान गोंजालेज के द अंडरटेकर पर क्लोरोफॉर्म का इस्तेमाल करने की वजह से इस मैच में अंडरटेकर को डिसक्वालिफिकेशन के जरिए जीत मिली थी।

इसके बाद गोंजालेज कंपनी में ज्यादा देर टिक नहीं पाए और वह आखिरी बार Raw में आईसी चैंपियनशिप के लिए हुए 20 मैन बैटल रॉयल मैच में नजर आए थे। मैच के 3 दिन बाद WWE ने घोषणा की कि गोंजालेज कंपनी छोड़ रहे हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications