रोमन रेंस WWE के मशहूर सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने कंपनी के अंदर कई रैसलर्स को हराया है। उन्होंने 4 बार रैसलमेनिया जैसे बड़े शो को हैडलाइन भी किया है। इससे पता लगता है कि वह कितने बड़े सुपरस्टार हैं।
उन्होंने कंपनी के अंदर रहते हुए कई चैम्पियनशिप्स भी जीती हैं। इसमें WWE चैंपियनशिप और यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी शामिल हैं। हालांकि अक्टूबर के महीने में उन्होंने बताया कि उन्हें कैंसर है और इस कारण उन्हें कंपनी को कुछ समय के लिए छोड़ना होगा।
अब रोमन रेंस कंपनी में नजर नहीं आ रहे हैं और इस कारण शो को काफी नुकसान भी हो रहा है।
रोमन रेंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स को कंपनी काफी शानदार तरीके से बुक करती है और वह काफी कम मुकाबले हारते हैं। लेकिन ऐसे कुछ सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने बिना चीटिंग करे रोमन रेंस को हराया है।
आइए जानें ऐसे 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने सीधे रोमन रेंस को हराया है।
#5 ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर का नाम तो इस लिस्ट में होना ही था। वह WWE के सबसे मशहूर सुपरस्टार्स में से एक हैं। इस साल हमें रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी भी देखने को मिली थी।
रोमन रेंस ने रैसलमेनिया में लैसनर का सामना यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए किया था लेकिन यहां पर लैसनर ने रेंस को हराते हुए सभी को चौंका दिया था।
उसके बाद ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल में हमें रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का मैच एक बार फिर देखने को मिला। सभी को लगा था कि इस बार तो रेंस लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एक बार फिर लैसनर ने रेंस को हरा दिया था। आखिर में समरस्लैम पीपीवी में रोमन ने लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती। इसके बाद हमें रेंस की दुश्मनी ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ दिखी।
Get WWE News in Hindi Here