5 WWE Superstars जिन्हें अपना फिनिशिंग मूव बदलने के बाद काफी ज्यादा सफलता मिली

Neeraj
WWE सुपरस्टार्स के पास अपना-अपना फिनिशिंग मूव होता है
WWE सुपरस्टार्स के पास अपना-अपना फिनिशिंग मूव होता है

#2 2008 में क्रिस जैरिको ने हासिल की WWE में सबसे अधिक सफलता

Ad
क्रिस जैरिको
क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको का WWE में पहला रन अच्छा रहा था, लेकिन फिर उन्होंने दो साल का विराम लिया था। 2007 में जब उन्होंने दोबारा WWE में वापसी की तो यह उनके लिए सबसे बेहतरीन साल साबित हुआ। वापसी पर अपने पहले मैच में ही उन्होंने The Codebreaker का डेब्यू किया। इससे पहले वह दूसरी फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल करते थे, लेकिन इस नई मूव ने सनसनी फैला दी। जैरिको अब भले ही WWE का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन रेसलिंग इंडस्ट्री में उनका जो योगदान है उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

Ad

#1 सैथ रॉलिंस- WWE ने उन्हें The Stomp के इस्तेमाल की दी छूट

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस का कर्ब स्टॉम्प फिनिशर काफी पॉपुलर था, लेकिन 2015 में WWE ने अचानक उन्हें इस मूव को छोड़ने का आदेश दिया था। इसके पीछे पीजी रेटिंग और WWE की सुरक्षा को कारण बताया गया था। दो साल तक रॉलिंस ने अपने मेंटर ट्रिपल एच की पेडिग्री मूव का इस्तेमाल किया था। 2018 की शुरुआत में रॉलिंस ने कर्ब स्टॉम्प को दोबारा इंट्रोड्यूस किया और इस बार WWE ने इसे स्टॉम्प का नाम दिया।

फिनिशिंग मूव बदलने के साथ ही रॉलिंस की किस्मत भी बदल गई और उन्होंने Royal Rumble 2019 में जीत हासिल की थी। इसके अलावा उसी साल वह दो बार Universal Champion भी बने थे। रॉलिंस इस समय अपने करियर का सबसे शानदार काम कर रहे हैं और वो हर स्टोरीलाइन को काफी दिलचस्प भी बनाते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications