WWE के लिए साल 2020 ज्यादा खास नहीं रहा था। इस साल का आखिर जल्द ही अंत होने वाला है। हर कोई अब 2021 में WWE जबरदस्त एक्शन का मजा लेना चाहेगा। साल 2020 में WWE ने कई अच्छे पीपीवी और शोज़ का आयोजन किया। साल में ज्यादातर समय लाइव ऑडियंस की कमी महसूस हुई। इसके बावजूद शोज़ जारी रहे।WWE ने लॉकडाउन के समय में लगातार RAW, SmackDown और पीपीवी का आयोजन किया। इससे फैंस घर बैठे बोर नहीं हुए। WWE के लिए साल काफी अलग रहा है। उनके सामने कई सारी मुश्किलें आयी। खैर, कुछ सुपरस्टार्स के लिए ये साल बढ़िया रहा वहीं कुछ रेसलर्स इस साल उतना प्रभावित नहीं कर पाए।ये भी पढ़ें:- 5 बड़े रिकॉर्ड जो 2020 में बनें: रोमन रेंस ने अपने WWE करियर में पहली बार किया इतना बड़ा कारनामाइस दौरान कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं जिनके लिए साल 2020 हमेशा ही यादगार रहने वाला है। इसलिए हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनके लिए साल 2020 सबसे ज्यादा बढ़िया साबित हुआ।5- WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायरWhen you realize Santa is on his way!@DMcIntyreWWE pic.twitter.com/LmIbywGPw7— WWE (@WWE) December 25, 2020ड्रू मैकइंटायर और उनके फैंस के लिए साल 2020 हमेशा ही यादगार रहने वाला है। साल की शुरुआत में उन्हें कुछ बड़ी जीत मिली। इसके बाद उन्होंने कई सुपरस्टार्स को एलिमिनेट करके रॉयल रंबल मैच जीता। इसके बाद अपनी विनिंग स्ट्रीक कायम करते हुए उन्होंने ब्रॉक लैसनर को रेसलमेनिया में पराजित किया।इसके बाद उन्होंने सैथ रॉलिंस, बॉबी लैश्ले, डॉल्फ ज़िगलर, बिग शो और रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गजों के खिलाफ टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। साथ ही RAW के टॉप बेबीफेस के रूप में खुद को स्थापित किया। मैकइंटायर इस दौरान WWE टाइटल को जरूर हारे लेकिन कुछ ही हफ्ते में फिर चैंपियन बन गए।The king of 2020 🤴😍 #WWERaw #SmackDown #WWESlammyAwards #DrewMcintyre #King #Beautiful pic.twitter.com/HNSRJ0jhnl— jonny tran 👑❄️ (@JonnyLeTran6) December 23, 2020वो 2020 का अंत WWE चैंपियन बनकर ही करने वाले हैं। देखा जाए तो वो लगभग 8 महीने से चैंपियन है और पूरा साल ही उनके लिए यादगार रहा है। मैकइंटायर इस साल अचानक से काफी तेजी से टॉप स्टार्स की सूची में ऊपर आए।ये भी पढ़ें- WWE Year Ender: 5 मैच जो WWE को 2020 में बिल्कुल नहीं कराने चाहिए थे