5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक तोड़ने से इंकार किया था

अंडरटेकर
अंडरटेकर

द अंडरटेकर (The Undertaker) ने WWE से रिटायरमेंट ले ली है और कंपनी ने भी इसे स्वीकार कर लिया है। अंडरटेकर ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा लास्ट राइड डोक्यूमेंट्री के दौरान ने की। अंडरटेकर ने साफ किया कि अब उनका काम रिंग में हो चुका है और अब रिंग के लिए उनके पास कुछ नहीं बचा है।

अंडरटेकर के रिटायरमेंट लेने के बाद उनसे जुड़ी कई बातें सामने आ रही है, फिर चाहे वह रिंग में मुकाबले की बात हो या फिर सुपरस्टार्स के साथ उनके रिश्ते। इसके अलावा सबसे ज्यादा चर्चा उनके रेसलमेनिया स्ट्रीक की हो रही है।

अंडरटेकर को रेसलमेनिया का किंग कहा जाता है क्योंकि इस पीपीवी में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड उनके नाम है। फैंस जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक तोड़ी थी लेकिन कई सुपरस्टार्स ऐसे थे जिन्होंने ये काम करने से मना कर दिया था। इसकी एक वजह टेकर की लेगेसी भी है।

आइए एक नज़र डालते हैं उन 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक तोड़ने से इंकार कर दिया था।

5. WWE के बीस्ट ब्रॉक लैसनर

टेकर और लैसनर
टेकर और लैसनर

इस लिस्ट में WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर का नाम देखकर कई फैंस हैरान होंगे क्योंकि लैसनर ने ही रेसलमेनिया में द अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ी थी। हम सभी जानते हैं कि टेकर और लैसनर एक दूसरे का बेहद सम्मान करते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबकि साल 2011 में हुए रेसलमेनिया में लैसनर वास्तव में टेकर की स्ट्रीक को तोड़ने के लिए बुक किए जाने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके पीछे किसका हाथ था यह कहना थोड़ा मुश्किल है।

4. WWE दिग्गज ऐज

ऐज और टेकर
ऐज और टेकर

अंडरटेकर की पत्नी मिशेल मैक्कूल ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया की WWE रेसलमेनिया 24 में ऐज बनाम टेकर के मुकाबले में स्ट्रीक तोड़ने की बात की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मिशेल के मुताबिक ऐज ऐसा नहीं करना चाहते थे और वास्तव में इसका तुक भी नहीं बनता था। रेसलमेनिया की स्ट्रीक को तोड़ने के लिए लैसनर सही विकल्प थे।

3. WWE दिग्गज मार्क हेनरी

मार्क हेनरी और अंडरटेकर
मार्क हेनरी और अंडरटेकर

इस लिस्ट में अगला नाम WWE लैजेंड मार्क हेनरी का है। एक इंटरव्यू के दौरान हेनरी ने बताया कि अंडरटेकर की WWE स्ट्रीक तोड़ने के लिए मेरे नाम की बातचीत चल रही थी।

लेकिन अगर उन्होंने मुझसे ऐसा करने के लिए पूछा तो वास्तव में मैं 'ना' कहूंगा। हेनरी की इन बातों से आप समझ सकते हैं कि टेकर के लिए उनके मन में कितना सम्मान है और वह जानते थे कि टेकर को हराना उनके लिए सही नहीं रहेगा।

2. WWE के पूर्व चैंपियन रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन

WWE रेसलमेनिया 21 में रैंडी ऑर्टन का मुकाबला टेकर से हुआ था। उस समय रैंडी ऑर्टन केवल 25 साल के थे। एक इंटरव्यू के दौरान ऑर्टन का कहना था कि उस समय मेरी उम्र काफी कम थी और टेकर जैसे दिग्गज का सामना करना एक बड़ी बात थी।

हम दोनों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन जीत टेकर की हुई। ऑर्टन का मानना था कि टेकर की जीत सही फैसला था। उनका मानना था स्ट्रीक के साथ काफी कुछ किया जा सकता था और वह स्ट्रीक तोड़ने के बारे में नहीं सोच रहे थे। उनका यह भी मानना है कि स्ट्रीक को समाप्त नहीं होना चाहिए था।

1. WWE के पूर्व सुपरस्टार कर्ट एंगल

टेकर और कर्ट एंगल
टेकर और कर्ट एंगल

कर्ट एंगल ने इस बात का जिक्र किया कि एक बार टेकर उनके पास WWE रेसलमेनिया मुकाबले के लिए आए थे और टेकर यहां अपनी संभावित हार देख रहे थे लेकिन विंस ने ऐसा करने से मना कर दिया और मैं भी विंस से सहमत था।

कर्ट का कहना था कि अंडरटेकर को कभी रेसलमेनिया में नहीं हारना चाहिए था लेकिन अगर किसी को उनकी स्ट्रीक तोड़ने के लिए बुक करना तो लैसनर इसके लिए सही विकल्प हैं।