5 ऐसे रैसलर जिन्हें 2019 में ब्रांड स्विच करने की जरुरत है

randy orton smackdown

2016 में एक बार फिर WWE में ब्रांड स्प्लिट ने जन्म लिया था। रॉ और स्मैकडाउन एक बार फिर से अलग कर दी गयी थीं। एक तरफ रॉ है, जो तीन घंटे का प्रोग्राम है वहीं स्मैकडाउन केवल दो घंटे का प्रोग्राम है। सत्य यह है कि WWE स्मैकडाउन को अपने बी क्लास प्रोग्राम के रूप में तवज्जो देती आई है। मगर स्मैकडाउन के रैसलर पिछले कुछ वर्षों से रॉ से कहीं अधिक प्रतिभा के धनी नजर आए हैं।

हर साल सुपरस्टार शेकअप किया जाता है, जहां रैसलरों को उनकी प्रतिभा के आधार पर नई फियूड का हिस्सा बनाया जाता है। रैसलमेनिया 35 के बाद संभव ही सुपरस्टार शेकअप 2019 किया जाएगा। आज हम इसी विषय पर बात करने वाले हैं कि किन रैसलरों को 2019 में जरुर ब्रांड बदलने की जरुरत है।

#रोंडा राउजी-स्मैकडाउन

ronda rousey should move to smackdown in 2019

रोंडा राउजी मौजूदा WWE रॉ विमेंस चैंपियन हैं, लेकिन उन्हें लगातार बू किया जा रहा है। बीते वर्ष ही उन्होंने WWE एक साथ अनुबंध किया था और उसके बाद से मौजूदा रोस्टर में ऐसी कोई अन्य विमेंस रैसलर नहीं, जो उन्हें रिंग में मात दे सके।

रैसलमेनिया 35 में रोंडा राउजी को चैंपियनशिप डिफेंड करनी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है साल का सबसे बड़ा इवेंट रोंडा राउजी के लिए किसी बुरे सपने के रूप में ख़त्म होने वाली है। संभावनाएं अत्यधिक हैं कि रैसलमेनिया में रोंडा राउजी से WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप छिनने वाली है। यदि ऐसा होता है, तो जाहिर तौर पर उन्हें स्मैकडाउन का रास्ता चुनना चाहिए।

स्मैकडाउन को अभी विमेंस डिवीज़न के लिए किसी बड़े नाम की जरुरत है और रोंडा राउजी के रूप में स्मैकडाउन को एक मसीहा मिल जाएगा। हालांकि रैसलमेनिया 35 के बाद रोंडा राउजी, WWE का हिस्सा बनी रहेंगी या नहीं, यह तय नहीं है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#एजे स्टाइल्स- रॉ

AJ Styles

2016 में जब ब्रांड स्प्लिट ने जन्म लिया, तो WWE ने एजे स्टाइल्स को स्मैकडाउन का हिस्सा बनाने में अधिक देरी नहीं की। उन्हें WWE रिंग में कदम रखे कुछ ही महीने का वक्त बीता था कि उनके ऊपर WWE चैंपियनशिप का भार सौंप दिया गया। एजे स्टाइल्स दो बार के WWE चैंपियन रहे हैं और पिछले तीन सालों में स्मैकडाउन जैसे उनका दूसरा घर बन गया है।

लेकिन अब नहीं, उन्होंने ब्लू ब्रांड के लिए अपने छोटे से WWE करियर में बहुत कुछ कर दिखाया है। रैंडी ऑर्टन से लेकर डेनियल ब्रायन जैसे सुपरस्टार रैसलरों के साथ बेहतरीन फियूड का हिस्सा रहे इस रैसलर को जाहिर तौर पर रॉ का हिस्सा बना देना चाहिए। जहां उन्हें रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और फिन बैलर जैस रैसलरों के खिलाफ रिंग में दो-दो हाथ करने का मौका मिलेगा। दुनिया भर में मौजूद WWE फैन भी ऐसे मैचों के सपने संजोये हुए हैं।

#बैकी लिंच- रॉ

becky lynch should switch brand in 2019

समरस्लैम 2018 के बाद से बैकी लिंच के करियर ने जो रफ़्तार पकड़ी है, वह थमने का नाम नहीं ले रही है। WWE के सबसे लोकप्रिय स्टार रैसलरों में से एक बन गयी हैं बैकी लिंच। WWE ने भी उनकी इस लोकप्रियता की भरपूर प्रयोग किया है। रॉयल रम्बल की जीत के बाद अब उन्हें WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप फियूड का हिस्सा बनाना, प्रयोग नहीं तो और क्या है।

बैकी लिंच की रैसलमेनिया की राह बहुत कठिनाइयों से होकर गुजरी है। फास्टलेन में अब उन्हें शार्लेट की चुनौती से पार पाना है। यदि उन्हें हार मिली, तो उनका WWE रॉ विमेंस चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह जाएगा। इस बाबत संभावनाएं अत्यधिक हैं कि रैसलमेनिया 35 में बैकी लिंच ही WWE रॉ विमेंस चैंपियन बनकर सामने आएंगी। यदि ऐसा नहीं होता है, तो 'द मैन' का रॉ का हिस्सा बनना बेहद जरुरी हो जायेगा।

#रैंडी ऑर्टन- रॉ

randy orton

रैंडी ऑर्टन एक बहुत बड़े सुपरस्टार है और पिछले दो दशकों में उन्होंने WWE के लिए जो भी किया है, वह अतुल्य है। 'द वाइपर' के नाम से प्रसिद्द रैंडी ऑर्टन के नाम आज भी WWE का सबसे युवा चैंपियन रहने का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 2004 में जीती थी।

2016 में स्मैकडाउन का हिस्सा बनने के बाद रैसलिंग जगत चौंक उठा था कि रैंडी ऑर्टन जैसे बड़े सुपरस्टार को रॉ का हिस्सा होना चाहिए ना कि स्मैकडाउन का। इस दौरान रैंडी ऑर्टन एक बार WWE चैंपियन भी रहे हैं।

अब जब रैंडी ऑर्टन का करियर बेहद अच्छे दौर से गुजर रहा है, संभव ही उन्हें रॉ का हिस्सा बना देना चाहिए। जिससे उनका WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने का सपना भी पूरा हो सके। क्योंकि जिस दौर से 'द वाइपर' का करियर गुजर रहा है, यह बिलकुल सही समय हो सकता है कि उन्हें WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप फियूड का हिस्सा बना दिया जाये।

#बॉबी रूड- स्मैकडाउन

bobby roode

अप्रैल 2018 में उन्हें स्मैकडाउन से प्रमोट करते हुए रॉ का हिस्सा बना दिया गया था। मगर पिछला एक साल इस रैसलर के लिए कुछ ख़ास नहीं गुजरा है। शायद अब समय आ गया है कि उन्हें एक बार फिर स्मैकडाउन में भेज दिया जाए। बॉबी रूड का किरदार दर्शाता है कि वो एक बेहतरीन हील रैसलर की भूमिका निभा सकते हैं, इसके बावजूद उन्हें बेबीफेस रैसलर की भूमिका निभानी पड़ रही है।

पूर्व NXT चैंपियन रहे बॉबी रूड ने अपने साथी चैड गेबल के साथ कुछ अच्छे मैच लड़े हैं, लेकिन ये दोनों ही सिंगल्स मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यदि बॉबी रूड की स्मैकडाउन में वापसी होती है, तो ब्लू ब्रांड के मुख्य हील रैसलर की भूमिका आसानी से निभा सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें न केवल स्मैकडाउन का हिस्सा बनने की जरुरत है, बल्कि एक दिलचस्प स्टोरीलाइन की भी जरुरत है।