#बैकी लिंच- रॉ
समरस्लैम 2018 के बाद से बैकी लिंच के करियर ने जो रफ़्तार पकड़ी है, वह थमने का नाम नहीं ले रही है। WWE के सबसे लोकप्रिय स्टार रैसलरों में से एक बन गयी हैं बैकी लिंच। WWE ने भी उनकी इस लोकप्रियता की भरपूर प्रयोग किया है। रॉयल रम्बल की जीत के बाद अब उन्हें WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप फियूड का हिस्सा बनाना, प्रयोग नहीं तो और क्या है।
बैकी लिंच की रैसलमेनिया की राह बहुत कठिनाइयों से होकर गुजरी है। फास्टलेन में अब उन्हें शार्लेट की चुनौती से पार पाना है। यदि उन्हें हार मिली, तो उनका WWE रॉ विमेंस चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह जाएगा। इस बाबत संभावनाएं अत्यधिक हैं कि रैसलमेनिया 35 में बैकी लिंच ही WWE रॉ विमेंस चैंपियन बनकर सामने आएंगी। यदि ऐसा नहीं होता है, तो 'द मैन' का रॉ का हिस्सा बनना बेहद जरुरी हो जायेगा।