WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है और यहां दुनियाभर के सबसे प्रसिद्ध स्टार्स मौजूद है। कई सारे फैंस WWE में आने की इच्छा रखते हैं लेकिन काफी कम स्टार्स सफल होते हैं। WWE में सुपरस्टार्स अपने कैरेक्टर में रहते हैं लेकिन असल जीवन में वो अलग तरीके से रहते हैं। WWE में कई सुपरस्टार्स अपने निजी जीवन को WWE से अलग रखते हैं।साथ ही कई सुपरस्टार्स अपने जीवन साथियों के साथ लाइव टेलीविजन पर नजर आते हैं। WWE में कई सारे सुपरस्टार्स शादीशुदा है वहीं कुछ सुपरस्टार्स रिलेशनशिप में है। पिछले साल कई सारे बड़े स्टार्स ने अपने रिलेशनशिप को शादी में बदला। इस साल भी कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जो शादी करते हुए नजर आ सकते हैं। View this post on Instagram A post shared by Charlotte Flair (@charlottewwe)ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब ट्रिपल एच ने WWE में धमाकेदार वापसी करते हुए सबको चौंकाया थाकई सारी टॉप विमेंस स्टार्स 2021 में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इसलिए हम बात करने वाले 5 विमेंस स्टार्स के बारे में जो 2021 में शादी कर सकती हैं।5- WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram A post shared by Charlotte Flair (@charlottewwe)शार्लेट फ्लेयर को WWE की टॉप विमेंस स्टार्स में से एक माना जाता है। इस समय वो WWE सुपरस्टार एंड्राडे के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों ही सुपरस्टार्स काफी समय से साथ है और उनका रिलेशनशिप काफी अच्छे से आगे बढ़ रहा है। पिछले साल 1 जनवरी को दोनों ने सगाई की थी।ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना को मैच में बुरी तरह लहूलुहान कर दिया था 2021 में दोनों सुपरस्टार्स अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए नजर आ सकते हैं। शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे इसके बाद WWE में ऑन-स्क्रीन साथ नजर आ सकते हैं। दोनों ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर अपने निजी जीवन को लेकर काफी एक्टिव है। वो दोनों साथ मिलकर तस्वीरें भी डालते रहते हैं। फैंस को भी दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद है और वो उन्हें साथ जरूर देखना चाहते हैं WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।