5 WWE रैसलर्स जिन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में किस्मत आजमाई 

Enter caption

अगर आप लोग मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स देखते हैं तो आपको पता होगा कि कुछ फाइटर्स पहले WWE में भी काम कर चुके हैं। हालाँकि ज्यादातर WWE फैंस MMA को नहीं देखते हैं और इस कारण उन्हें ये पता नहीं होता है कि उनका पसंदीदा रैसलर WWE के बाहर दूसरी कंपनियों में जाकर MMA में भी लड़ चुका है।

Ad

कुछ ऐसे मशहूर रैसलर्स रहे हैं, जो दोनों जगहों पर अपना नाम बनाने के कामयाब रहे हैं लेकिन को सिर्फ एक जगह ही सफलता मिल पाई। हालाँकि, इस आर्टिकल के भी हम इन्हीं चीज़ों पर चर्चा करेंगे। तो आइये जानें ऐसे 5 WWE रैसलर्स के बारे में, जो MMA में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं।

#5 ब्रॉक लैसनर

Image result for brock lesnar mma

ब्रॉक लैसनर को शायद ही कोई WWE फैन नहीं जानता होगा। वह इस समय WWE के यूनिवर्सल चैंपियन हैं और कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी चैंपियनशिप फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड भी की है। इस मैच में बड़ी ही आसानी से उन्होंने अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली थी और अब वह रैसलमेनिया 35 में अपना टाइटल सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

Ad

MMA रिकॉर्ड: 9 मुकाबले (5 जीत, 3 हार और 1 नो कॉन्टेस्ट)

लैसनर WWE के अलावा UFC में भी लड़ चुके हैं। यहाँ पर भी उन्होनें अपना खूब नाम बनाया है। काफी समय से ये अफवाहें आ रही हैं कि लैसनर UFC हैवीवेट चैंपियन डेनियल कॉर्मियर के खिलाफ लड़ सकते हैं। हालांकि इस बात को कोई नहीं जानता है कि हमें लैसनर UFC में कब लड़ते हुए नजर आएँगे।

लैसनर ने इस कंपनी की हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। ऐसा करने के बाद वह सबसे मशहूर फाइटर्स में से भी एक बन गए थे।

Get WWE News in Hindi here

#4 बतिस्ता

Image result for batista mma

बतिस्ता एक शानदार WWE रैसलर रहे हैं। उन्होंने इस कंपनी में रहते हुए कई बार चैंपियनशिप अपने नाम की है और कई शानदार मुकाबले भी लड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड की दुनिया में भी अपना नाम बना लिया है। वह मार्वल की कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

Ad

MMA रिकॉर्ड: 1 फाइट, जिसमें बतिस्ता की जीत हुई

इन सभी के अलावा बतिस्ता ने MMA की दुनिया में भी कदम रखा था। उन्होंने सिर्फ एक ही फाइट लड़ी थी और वो भी विंस लुसेरो के खिलाफ, जिन्होनें पहले भी कई फाइटर्स के खिलाफ फाइट लड़ी है।

इस फाइट में बतिस्ता को जीत मिली थी और ये उनके उनके MMA करियर का पहला और आखिरी मैच बना। यह फाइट 6 अक्टूबर 2012 को हुई थी। इसके बाद से ही बतिस्ता ने एक भी MMA फाइट नहीं लड़ी है और शायद अब हमें वह दोबारा इस तरह की कोई फाइट लड़ते हुए भी नजर ना आएँगे।

#3 बॉबी लैश्ले

Image result for bobby lashley mma

बॉबी लैश्ले इस समय WWE के इंटरकांटिनेंटल चैंपियन हैं। उन्होंने हाल ही में इस चैंपियनशिप को जीता था जब उन्होंने रॉ में सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ को हराया था।

Ad

लैश्ले को काफी सारे फैंस MMA फाइट्स में लड़ने के लिए भी जानते हैं क्योंकि यहाँ पर लैश्ले ने खूब नाम कमाया है।

MMA रिकॉर्ड: 17 फाइट्स (15 में जीत और सिर्फ 2 में हार)

लैश्ले ने अपना MMA डेब्यू साल 2007 में किया था। उन्होंने कई बड़े फाइटर्स के खिलाफ भी जीत दर्ज की है। उनका रिकॉर्ड देखकर आप लोग जान जाएंगे कि उन्हें कितना अनुभव है।

WWE के अलावा वह इंपैक्ट रैसलिंग में भी लड़ चुके हैं और यहाँ पर भी इनका करियर काफी अच्छा गया था। हालाँकि पिछले साल WWE में अपनी वापसी करने के बाद से ही लैश्ले का करियर इतना अच्छा नहीं लग रहा है लेकिन अब शायद चीज़ें बदल जाएंगी।

#2 जैक स्वैगर

Image result for jack swagger mma

जैक स्वैगर को आज के समय के ज्यादातर फैंस नहीं जानते हैं लेकिन WWE के पुराने फैंस इस बात को जानते हैं कि एक समय पर जैक स्वैगर वर्ल्ड चैंपियन भी थे। उन्हें कंपनी में आए ज्यादा समय नहीं हुआ था और सिर्फ कुछ समय के अंदर ही उन्होंने काफी कुछ हासिल कर लिया था। हालाँकि ये सब ज्यादा समय तक नहीं चला और कुछ महीनों के बाद ही कंपनी ने इनपर ध्यान देना छोड़ दिया।

Ad

MMA रिकॉर्ड: 1 फाइट, जिसमें स्वैगर की जीत हुई

हाल ही में स्वैगर ने अपना MMA डेब्यू किया है और इस फाइट में उन्होंने जीत भी दर्ज की थी। इनकी जीत को देखकर WWE फैंस काफी खुश हुए हैं और हम उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले कुछ समय में जैक कई और फाइट्स भी लड़ते हुए नजर आएँगे। कई लोगो का तो ये भी कहना है कि जैक को रैसलिंग से ज्यादा MMA की दुनिया में सफलता मिलेगी। फ़िलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन आने वाले ऐसा कुछ हो भी सकता है।

#1 कैन शैमरॉक

Image result for kane shamrock

कैन शैमरॉक को पहले के समय के WWE फैंस जानते हैं। इन्होंने साल 1997 का किंग ऑफ़ द रिंग टूर्नामेंट भी जीता था। इसके अलावा कैन ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी।

Ad

MMA रिकॉर्ड: 47 फाइट्स (28 में जीत, 17 में हार और 2 ड्रा)

शैमरॉक इस लिस्ट में बताए गए सभी रैसलर्स से ज्यादा MMA फाइट्स लड़ी हैं। इन्होंने अपना MMA डेब्यू 1993 में किया था और साल 2016 में उन्होंने अपनी आखिरी फाइट लड़ी थी। कैन को फैंस अबतक का सबसे शानदार MMA फाइटर भी कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह काफी शानदार तरीके से अपने विरोधी को हरा देते थे।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications