6 जायंट WWE Superstars जिनकी Brock Lesnar ने हालत खराब की है

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने हमेशा ही बवाल मचाया है
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने हमेशा ही बवाल मचाया है

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) हमेशा से ही अपने जबरदस्त कद और साइज के लिए जाने जाते हैं। लैसनर ने अपने WWE करियर में कई सारे बड़े स्टार्स के खिलाफ मैच लड़कर उन्हें हराया है। उन्होंने छोटे और बड़े दोनों साइज के रेसलर्स की हालत खराब की।

कई सारे जायंट सुपरस्टार्स ने उन्हें चैलेंज किया और कड़ी टक्कर दी। हालांकि, ज्यादातर उनके सामने टिक नहीं पाए। लैसनर ने अपने ऐतिहासिक WWE करियर में कई सारे बड़े कद के रेसलर्स के खिलाफ मैच लड़ा है और कुछ की उन्होंने बुरी हालत की है। खैर, इस आर्टिकल में हम 6 मौकों के बारे में बात करेंगे, जब ब्रॉक लैसनर ने बड़े कद के सुपरस्टार्स के खिलाफ अपना दबदबा दिखाया।

6 जांयट WWE सुपरस्टार्स जिनकी Brock Lesnar ने बुरी हालत की है

- ब्रॉक लैसनर ने द अंडरटेकर को WrestleMania 30 में हराकर फैंस को चौंका दिया था। लैसनर ने WWE इतिहास के सबसे सफल जायंट सुपरस्टार्स में से एक को हराकर उनकी जीत की स्ट्रीक का अंत किया था।

youtube-cover

- 15 अगस्त 2002 को SmackDown में ब्रॉक लैसनर और रिकिशी का मैच हुआ था। इस मैच में लैसनर ने 193 किलो के समोअन दिग्गज को F5 देकर बड़ी जीत हासिल की थी।

- SmackDown के 12 जून 2003 के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने जायंट बिग शो का सामना किया था। लैसनर ने टॉप रोप से बिग शो को उठाकर सुपरप्लेक्स दे दिया था और इससे रिंग टूट गई थी।

youtube-cover

- ब्रॉक लैसनर और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच No Mercy 2017 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच में मॉन्स्टर ने लैसनर पर दो रनिंग पावरस्लैम लगा दिए थे लेकिन द बीस्ट ने किकआउट करके चौंका दिया था। जब ब्रॉन तीसरा पावरस्लैम लगाने गए, लैसनर ने इसे काउंटर करके F5 लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।

youtube-cover

- 1 अगस्त 2002 को SmackDown में मार्क हेनरी के खिलाफ ब्रॉक लैसनर का मैच हुआ था। इस मुकाबले में लैसनर ने मार्क हेनरी की आंखों पर अटैक किया और फिर बेली-टू-बेली सुप्लेक्स दिया। साथ ही जायंट पर F5 लगाकर बड़ी जीत दर्ज की।

youtube-cover

- ए-ट्रेन का ब्रॉक लैसनर के खिलाफ 9 जून 2003 को SmackDown में मैच हुआ था। यहां लैसनर ने ए-ट्रेन पर लगातार तीन बेली-टू-बेली सुप्लेक्स लगाए। उन्होंने इसके बाद F5 लगाया पिन करके इस बड़े कद के रेसलर्स को हराया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।