WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स ने विंस मैकमैहन को लेकर एक दिलचस्प ट्वीट किया है। पिछले साल समरस्लैम में वापसी के बाद पहली बार विंस मैकमैहन को लेकर साशा बैंक्स ने ट्वीट किया था। साशा बैंक्स ने विंस मैकमैहन को थैंक्यू कहा है। कई बड़े मौकों पर अवसर देने के लिए साशा बैंक्स ने विंस मैकमैहन को ये शब्द कहे हैं। साशा बैंक्स को आगे बढ़ाने में विंस मैकमैहन का बहुत बड़ा हाथ हैं।ये भी पढ़ें: WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर vs ड्रू मैकइंटायर के मैच को खत्म करने के 4 संभावित तरीकेहाल ही में एक और ट्वीट साशा बैंक्स ने किया और इस बार सीधे शब्दों में कह दिया कि वो प्रो रेसलिंग को विंस मैकमैहन की वजह से पसंद करती हैं। I love pro wrestling because of you! ❤️ https://t.co/RDLvSeMubY— $asha Banks (@SashaBanksWWE) March 5, 2020पांच साल पहले साशा बैंक्स ने मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किय था। बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर ने भी तभी डेब्यू किया था। पहले हॉफ में देखा जाए तो साशा बैंक्स को विमेंस टाइटल के लिए बहुत मौका मिला। शार्लेट फ्लेयर के साथ उनकी फ्यूड जबरदस्त थी। पिछले साल पहली बार वो विमेंस टैग टीम चैंपियन बनी थीं। जिसमें उनके साथ उनकी पार्टनर बेली थीं। हालांकि रेसलमेनिया में वो टाइटल हार गई थीं। इसके बाद समरस्लैम तक साशा बैंक्स नजर नहीं आईँ थी। फैंस ने सोचा की उन्होंने कंपनी को छोड़ दिया है। लेकिन समरस्लैम के बाद उन्होंने शानदार वापसी की। इस समय साशा बैंक्स स्मैकडाउन में परफॉर्म कर रही हैं। उनकी पार्टनर बेली हैं। रेसलमेनिया 36 में ये उम्मीद की जा रही है कि साशा बैंक्स और बेली के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले एलिमिनेशन चैंबर का आयोजन होगा। रेसलमेनिया को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस स्टोरी को जल्द ही बिल्ड किया जा सकता है। बेली और साशा बैंक्स की फ्यूड का इंतजार सभी फैंस कर रहे हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं