6 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो अगले 3 साल या उससे कम समय में रिटायर हो सकते हैं

जॉन सीना और रोमन रेंस
जॉन सीना और रोमन रेंस

WWE में लगभग हर साल कोई ना कोई नया सुपरस्टार उभर कर सामने आता है। साल 2021 की ही बात कर लें तो रिडल (Riddle), डेमियन प्रीस्ट (Damien Priest) और बिग ई (Big e) बड़े सिंगल्स सुपरस्टार बनने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

इनके अलावा कंपनी में ऐसे भी कई रेसलर्स हैं जो अपने करियर के आखिरी दौर से गुजर रहे हैं। इनमें से कुछ कई बार चैंपियंस रहे हैं और कई अन्य बड़ी उपलब्धियों को अपने नाम कर चुके हैं। ये प्रकृति का कड़ा नियम है कि जिस चीज की शुरुआत हुई है उसका अंत भी निश्चित है।

ये बात किसी प्रो रेसलर के करियर पर भी लागू होती है, जिन्हें एक ना एक दिन रिटायर होना ही पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 6 WWE सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रखेंगे जो अगले 3 साल या उससे पहले रिटायरमेंट ले सकते हैं।

एजे स्टाइल्स का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने वाला है

एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स की उम्र अभी 44 साल है और अपने करियर के आखिरी कुछ सालों से गुजर रहे हैं। स्टाइल्स पिछले 2 दशकों से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं और WWE में काम करते हुए उन्हें 5 साल से ऊपर का समय हो चुका है। वो पहले ही ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं और भविष्य में उनका हॉल ऑफ फेम में शामिल होना भी तय नजर आता है।

साल 2019 में उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्हें AEW से ऑफर आया था, लेकिन उस समय उन्हें WWE अच्छा ऑफर दे रही थी इसलिए उन्होंने विंस मैकमैहन के प्रोमोशन के साथ नई डील साइन की। Chasing Glory पॉडकास्ट पर द फिनोमिनल ने कहा था कि ये उनका WWE के साथ आखिरी कॉन्ट्रैक्ट होगा।

वो इस समय सबसे ज्यादा उम्र वाले WWE सुपरस्टार्स में से एक हैं और कॉन्ट्रैक्ट के लिए उनका इस तरह का बयान स्पष्ट संकेत दे रहा है कि वो अगले 3 साल या उसs कम समय में रिटायर होने का फैसला ले सकते हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

रे मिस्टीरियो - WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट 2 साल में खत्म हो जाएगा

रे मिस्टीरियो
रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो ने साल 2018 में WWE के साथ 2 साल की डील साइन की थी। कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के बाद मिस्टीरियो ज्यादा पैसों की मांग के साथ 18 महीने की डील चाहते थे, लेकिन कंपनी उन्हें 5 साल के लिए साइन करना चाहती थी। अंत में दोनों के बीच 3 साल के लिए सहमति बनी और मिस्टीरियो अब 2023 तक WWE के साथ जुड़े रहने वाले हैं।

इस साल दिसंबर में मिस्टीरियो की उम्र 47 हो जाएगी और शायद ही वो 2023 के बाद एक इन रिंग परफॉरमर की भूमिका निभाते हुए नजर आएं। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे डॉमिनिक को भी प्रो रेसलिंग का अनुभव दिलाया है, जिनका भविष्य फिलहाल के लिए सुरक्षित नजर आ रहा है।

ऐज

ऐज
ऐज

ऐज ने WWE में अपना इन रिंग रिटर्न तो किया है, लेकिन उन्हें कई-कई महीनों के अंतराल पर मैच दिए जा रहे हैं। WWE को भी उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है और अब Summerslam 2021 में वो सैथ रॉलिंस का सामना कर सकते हैं, जो उनका इस साल आखिरी मैच भी हो सकता है।

उन्होंने खुद कहा है कि अभी उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि वो कब तक एक एक्टिव रेसलर की भूमिका निभा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वो शायद ही 3 साल से ज्यादा समय तक एक एक्टिव रेसलर बने रहें।

जॉन सीना

जॉन सीना की गिनती WWE इतिहास के सबसे महान सुपरस्टार्स में की जाती है और साल 2015 के बाद वो एक पार्ट-टाइम रेसलर के रूप में टीवी पर नजर आते रहे हैं। ये भी गौर करने वाली बात है कि हर साल उनका WWE के शोज़ में नजर आना कम होता जा रहा है। उन्होंने WrestleMania 36 में ब्रे वायट के खिलाफ हार के बाद अब वापसी की है।

उनका इतना लंबा गैप लेना दर्शाता है कि वो WWE में तभी तक आते रहेंगे जब तक उनका मन करेगा। वहीं काफी व्यस्त कार्यक्रम से जूझने के कारण वो 2024 से पहले ही अपने प्रो रेसलिंग करियर को अलविदा कह सकते हैं।

बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले
बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले मौजूदा WWE चैंपियन हैं और उनकी उम्र 45 साल से ऊपर हो चुकी है। COVID-19 महामारी के दौर में लैश्ले ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और MVP का साथ मिलने से 2021 में वो वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल हुए। अब उनका चैंपियनशिप सफर लंबा चला तो जाहिर तौर पर उनकी MMA में वापसी के दरवाजे बंद हो सकते हैं। कंपनी में लैश्ले के रुतबे को देख अब ऐसा प्रतीत होने लगा है कि उनका प्रो रेसलिंग करियर अब शायद WWE में ही अंतिम रूप लेगा।

रोमन रेंस

WWE में हर एक नए दौर के बीतने के साथ रेसलर्स के स्वास्थ्य के स्तर में भी इजाफा होता रहा है। इसलिए मौजूदा सुपरस्टार्स पुराने रेसलर्स की तुलना में ज्यादा समय तक रेसलिंग करने में सक्षम हैं। रोमन रेंस के 2024 से पहले रिटायर होने की उम्मीद बहुत कम है।

मगर आपको याद दिला दें कि रेंस हॉलीवुड फिल्मों में काम करने की इच्छा जता चुके हैं और 3 या उससे कम समय के अंदर रिटायर होने के संकेत भी दे चुके हैं। वहीं WrestleMania 37 से पूर्व एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो अपने फिटनेस लेवल को बेहतर करने पर ध्यान दे रहे हैं, जिससे ज्यादा समय तक रेसलिंग से जुड़े रहें।

Quick Links