6 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो द ग्रेट खली को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं

ग्रेट खली, रोमन रेंस और नटालिया
ग्रेट खली, रोमन रेंस और नटालिया

2- WWE सुपरस्टार जिंदर महल

जिंदर महल और ग्रेट खली
जिंदर महल और ग्रेट खली

भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल और ग्रेट खली के बीच WWE में काफी लंबा इतिहास रहा है और आपको बता दें, अपने करियर के दौरान ये दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे के दोस्त और दुश्मन की भूमिका में दिखाई दे चुके हैं। वहीं, असल जिंदगी में ये दोनों अच्छे दोस्त हैं और जिंदर ने खली को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर रखा है।

जिंदर महल की हाल ही में लंबे समय बाद WWE में वापसी देखने को मिली और वापसी के बाद उन्होंने वीर और शैंकी के साथ मिलकर एक नया फैक्शन तैयार किया है। आपको बता दें, शैंकी, द ग्रेट खली के रेसलिंग एकैडमी से ही ट्रेनिंग करके WWE का हिस्सा बने हैं।

1- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस इस वक्त शायद कंपनी के सबसे बड़े स्टार हैं और आपको बता दें, ट्राइबल चीफ, खली को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। यही नहीं, खली ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोमन रेंस के साथ तस्वीर पोस्ट करके उन्हें WrestleMania 37 में मिले जीत के लिए बधाई भी दी थी।

आपको बता दें, रोमन रेंस WrestleMania BackLash पीपीवी में सिजेरो के खिलाफ अपना यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करने जा रहे हैं। यह देखना रोचक होगा कि रोमन, सिजेरो को हराकर अपना टाइटल रिटेन करने में सफल रहते हैं या फिर इस बार कोई उलटफेर देखने को मिलने वाला है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now