6 WWE Superstars जिन्होंने The Great Khali को उठाकर पटका हुआ है

WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने द ग्रेट खली को पटका हुआ है
WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने द ग्रेट खली को पटका हुआ है

WWE या दुनिया का कोई भी प्रो रेसलिंग प्रोमोशन हो, वहां लगभग हर साइज़ के रेसलर परफॉर्म करते दिख जाते हैं। किसी की मसल्स बहुत तगड़ी होती हैं, कोई कद में छोटा होता है, तो कोई बहुत लंबा भी होता है। WWE के लंबे रेसलर्स केवल लंबे ही नहीं बल्कि तगड़े भी रहे, जिससे उनका वजन 150 किलो से भी ज्यादा रहा है।

Ad

इन्हीं में से एक नाम द ग्रेट खली का भी है, जिनकी लंबाई 7 फुट 1 इंच और वजन 157 किलो है। उन्होंने अपने करियर में कई खतरनाक मूव्स का उपयोग किया और उनका चॉप मूव कई दिग्गज सुपरस्टार्स को भी बेहोश कर चुका है, जो दर्शाता है कि खली के पास ताकत की कोई कमी नहीं है।

WWE में कई सुपरस्टार्स ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन खली को मात दी हुई है, लेकिन ऐसे बहुत कम रेसलर्स रहे हैं जिन्होंने खली को ऊपर उठाकर पटका हुआ है। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 6 WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्होंने द ग्रेट खली को पटका हुआ है।

WWE दिग्गज द अंडरटेकर

youtube-cover
Ad

आपको याद दिला दें कि द ग्रेट खली ने साल 2006 में अपना WWE डेब्यू किया था और उस समय द अंडरटेकर ही उनके सबसे पहले दुश्मन बने थे। उस समय दोनों के बीच कई दिलचस्प मुकाबले लड़े गए, जिनकी मदद से खली WWE के टॉप हील सुपरस्टार्स में से एक के रूप में उभरे।

अंडरटेकर खुद 6 फुट 10 इंच लंबे हैं और उनका वजन भी 300 पाउंड्स से अधिक है। इसलिए उनके लिए रेसलर्स को ऊपर उठाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन खली जैसे जायंट को उठाना उनके जैसे तगड़े रेसलर के लिए भी काफी मुश्किल काम है।

मगर अंडरटेकर ने कई मौकों पर खली को चोकस्लैम जरूर दिया है। चोकस्लैम, अपने विरोधी को खड़े रहने की पोजिशन में ऊपर उठाकर और उसके बाद नीचे पटकने को कहते हैं। खली अपने मैचों में कई बार खली को ऊपर उठाकर चोकस्लैम दे चुके हैं।

सिजेरो

youtube-cover
Ad

सिजेरो अन्य जायंट सुपरस्टार्स की तुलना में चाहे छोटे नजर आते हों, लेकिन वेटलिफ्टिंग के मामले में वो बड़े-बड़े दिग्गजों को मात दे सकते हैं। उनका बॉडीवेट 100 किलो से थोड़ा अधिक है, इसलिए इस बात पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है कि उन्होंने 405 पाउंड्स (184 किलो) का बेंच प्रेस किया हुआ है। उन्होंने WWE में द ग्रेट खली को सिजेरो स्विंग ही नहीं बल्कि न्यूट्रलाइज़र मूव भी लगाया हुआ है। जिसमें वो अपने विरोधी को उल्टा उठाकर पेट के बल नीचे पटकते हैं।

द शील्ड

youtube-cover
Ad

द शील्ड ने साल 2012 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया और उस समय उन्होंने दिग्गज सुपरस्टार्स के लिए मुश्किलें खड़ी की हुई थीं। उस समय उनके ट्रिपल पावरबॉम्ब मूव्स को देखना भी दिलचस्प लम्हा होता था। सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज किसी रेसलर को उठाकर रोमन रेंस के कंधों पर रखते और रेंस उन्हें जोर से नीचे पटकते थे। इसी तरह साल 2013 के मार्च महीने के एक Raw एपिसोड में द शील्ड ने खली को अपने खतरनाक ट्रिपल पावरबॉम्ब मूव का शिकार बनाया था।

जॉन सीना

youtube-cover
Ad

जॉन सीना का WWE में कैरेक्टर ऐसा रहा है कि युवा फैंस आज भी उन्हें अपना हीरो मानते हैं। उनका मैचों में आसानी से हार ना मानना और उनका हैवीवेट रेसलर्स को आसानी से कंधों पर उठाकर एटीट्यूड एडजस्टमेंट (AA) देना उन्हें WWE के सबसे ताकतवर रेसलर्स में से एक बना रहा था।

इसी ताकत के बल पर द चैंप ने कई बार द ग्रेट खली को अपने कंधों पर उठाकर एटीट्यूड एडजस्टमेंट दिया हुआ है। उनके सबसे यादगार मुकाबलों में से एक One Night Stand 2007 में आया, जिसमें सीना ने क्रेन के ऊपर चढ़कर खली को AA दिया था।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications