6 WWE Superstars जिनके खिलाफ Roman Reigns ने 2022 में मैच लड़ा है

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस ने इस साल कम मैच लड़े हैं
WWE में रोमन रेंस ने इस साल कम मैच लड़े हैं

WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) को सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। रोमन रेंस के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। हील टर्न के बाद से ही ट्राइबल चीफ की किस्मत पूरी तरह बदल गई है। रेंस काफी समय से यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए थे और उन्होंने WWE टाइटल को भी अपने साथ जोड़कर फैंस का दिल जीता है।

रोमन रेंस के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा है। इस साल उन्होंने काफी कम मैच लड़े हैं लेकिन लगभग सभी मुकाबले देखने लायक रहे हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 6 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनके खिलाफ 'द ट्राइबल चीफ' रोमन रेंस ने साल 2022 में मैच लड़ा है।

1- सैथ रॉलिंस (WWE Royal Rumble 2022)

youtube-cover

रोमन रेंस की साल की शुरुआत में सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी देखने को मिली थी। दोनों के बीच एक बढ़िया स्टोरीलाइन चली थी और आखिर Royal Rumble 2022 में उनका मैच देखने को मिला। इन दोनों सुपरस्टार्स ने हमेशा की तरह अपनी रेसलिंग और तालमेल द्वारा फैंस को प्रभावित किया।

मैच के अंत में रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस पर गुस्सा निकाला और कई हथियारों का भी इस्तेमाल किया। इसी वजह से ट्राइबल चीफ डिसक्वालीफाई हो गए और सैथ को जीत मिली। हालांकि, DQ से मैच खत्म हुआ था और इसी वजह से टाइटल चेंज देखने को नहीं मिला। दोनों की दुश्मनी इस मैच के बाद खत्म हो गई।

2- गोल्डबर्ग (WWE Elimination Chamber 2022)

youtube-cover

गोल्डबर्ग और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक सिंगल्स मैच देखने को मिला था। दोनों ही दिग्गजों के बीच कुछ सालों पहले मैच होने वाला था लेकिन फिर वो कैंसिल हो गया। आखिर दोनों को सऊदी अरब में हुए Elimination Chamber 2022 इवेंट में लड़ने का मौका मिला।

इस मैच में गोल्डबर्ग जीत दर्ज करने के काफी करीब थे और उन्होंने रोमन को कड़ी टक्कर दी। इसके बावजूद अंत में ट्राइबल चीफ का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने दिग्गज पर अपना सबमिशन मूव लगाकर उन्हें पराजित कर दिया। रोमन रेंस ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक इस इवेंट में हासिल की थी।

3- ब्रॉक लैसनर (WWE WrestleMania 38)

youtube-cover

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 38 की नाईट 2 के मेन इवेंट में मैच देखने को मिला था। दोनों का यह मैच यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप के टाइटल यूनिफिकेशन के लिए हुआ था। यह मैच कई तगड़े मूव्स से भरा हुआ था और किसी एक को विजेता के रूप में चुनना थोड़ा मुश्किल था।

ट्राइबल चीफ ने अंत में शानदार काम किया। उन्होंने द बीस्ट की बुरी हालत की और उन्हें पिन करते हुए बड़ी जीत हासिल की। इसी के साथ वो यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन करने में सफल रहे वहीं उन्होंने WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इस जीत के साथ उन्होंने दोनों वर्ल्ड टाइटल्स को यूनिफाइड कर दिया।

4&5&6- ड्रू मैकइंटायर, रैंडी ऑर्टन और रिडल (WWE WrestleMania Backlash 2022)

youtube-cover

रोमन रेंस और द उसोज़ ने मिलकर ड्रू मैकइंटायर, रिडल और रैंडी ऑर्टन के खिलाफ एक 6 मैन टैग टीम मैच लड़ा था। दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला काफी धमाकेदार रहा। मैच में कई अच्छे मूव्स और फिनिशर्स देखने को मिले। इस मुकाबले के अंत में ब्लडलाइन का पलड़ा भारी रहा।

रोमन रेंस ने रिडल पर स्पीयर लगाया और उन्हें पिन करते हुए एक बड़ी जीत अपने नाम की। द ब्लडलाइन को लंबे समय बाद टैग टीम मैच में साथ देखा गया था और उन्होंने अपने प्रदर्शन से किसी भी तरह फैंस को निराश नहीं किया। यह ट्राइबल चीफ का WWE के टेलीविजन पर अंतिम मैच था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।