कुछ समय पहले तक WWE में कुछ बड़े रैसलर जैसे जॉन सीना, रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस आदि तो थे, लेकिन अन्य रैसलिंग कंपनी जैसे इंपैक्ट रैसलिंग या एनजेपीडब्ल्यू में अन्य बड़े सुपरस्टार एजे स्टाइल्स, बॉबी लैश्ले, समोआ जो आदि थे। इन कारणों की वजह से यह रैसलर कभी भी आपस में मुकाबला नहीं लड़े। हाल ही के समय में अधिकतर रैसलर WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है और अब इन रैसलर के बीच आपस में मुकाबला देखा जा सकता है।
वर्तमान में इतने अच्छे रैसलर होने के बावजूद WWE द्वारा उन्हें सही तरीके से उपयोग नहीं किया जा रहा। WWE इन रैसलर को काफी कमजोर बुक कर रही है। हर WWE दर्शक अपने फेवरेट रैसलर के बीच मुकाबला देखना चाहते है और ऐसे ही 7 ड्रीम मुकाबलों के बारे में आज हम आपसे बात करने वाले है।
#7 जॉनी गार्गानो VS डेनियल ब्रायन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/71c41-15525003122514-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/71c41-15525003122514-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/71c41-15525003122514-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/71c41-15525003122514-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/71c41-15525003122514-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/71c41-15525003122514-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/71c41-15525003122514-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/71c41-15525003122514-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया 34 से पहले अपनी रिटायरमेंट से वापसी करने के बाद शुरुआत में डेनियल ब्रायन को काफी कमजोर बुक किया गया, किंतु बाद में डेनियल ब्रायन को काफी बड़ा पुश दिया गया और वर्तमान में वो WWE चैंपियनशिप है। इस बात में कोई शक नहीं है कि डेनियल ब्रायन WWE के सर्वश्रेष्ठ रैसलर में से एक है। जो उपलब्धि डेनियल ब्रायन ने मेन रोस्टर में हासिल की है, वैसे ही उपलब्धि जॉनी गार्गानो ने NXT में प्राप्त की है।
जॉनी गार्गानो ने हाल ही में मेन रोस्टर में डेब्यू किया है, जिसके बाद से जॉनी गार्गानो अभी तक किसी भी रैसलर के साथ स्टोरी लाइन का हिस्सा नहीं बने हैं। ऐसे में संभव है कि रैसलमेनिया 35 के बाद जब जॉनी गार्गानो के पास उनकी चैंपियनशिप बेल्ट नहीं होगी। तब वो WWE चैंपियनशिप के लिए डेनियल ब्रायन के साथ लड़ते हुए नजर आ सकते हैं। इस मुकाबले को हर कोई दर्शक देखना चाहता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#6 समोआ जो VS जॉन सीना
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ecd2-15525003363962-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ecd2-15525003363962-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ecd2-15525003363962-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ecd2-15525003363962-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ecd2-15525003363962-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ecd2-15525003363962-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ecd2-15525003363962-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6ecd2-15525003363962-800.jpg 1920w)
वर्तमान यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन समोआ जो और जॉन सीना के बीच अभी तक कोई भी सिंगल्स मुकाबला देखने को नहीं मिला है। जॉन सीना WWE के कुछ बड़े रैसलर में से एक माने जाते हैं। जबकि समोआ जो ने इंपैक्ट रैसलिंग में अपना काफी बड़ा नाम बनाया है। समाेआ जो ने 2017 में WWE में अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद वह NXT चैंपियन और यूनाइटेड स्टेट चैंपियन बन चुके हैं। रैसलमेनिया 35 के दौरान जॉन सीना और समोआ जो के बीच मुकाबला किसी बड़े मुकाबले से कम नहीं होगा।
#5 डेनियल ब्रायन VS फिन बैलर
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/950b5-15525003471889-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/950b5-15525003471889-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/950b5-15525003471889-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/950b5-15525003471889-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/950b5-15525003471889-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/950b5-15525003471889-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/950b5-15525003471889-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/950b5-15525003471889-800.jpg 1920w)
डेनियल ब्रायन और फिन बैलर दोनों ही काफी बड़े रैसलर माने जाते हैं। इन दोनों के बीच एक सिंगल्स मुकाबला हर कोई देखना चाहता है लेकिन समस्या यह है कि यह दोनों ही रैसलर WWE में अलग-अलग ब्रांड का हिस्सा है। रैसलमेनिया 35 के दौरान इन दोनों रैसलर के बीच मुकाबला होने की कोई संभावना नहीं है। किन्तु रैसलमेनिया के बाद होने वाले सुपरस्टार शेकअप में यह दोनों एक ही ब्रांड का हिस्सा बन सकते हैं, जिसके बाद सर्वाइवर सीरीज या एक्सट्रीम रूल्स में हमें इनके बीच एक सिंगल्स मुकाबला देखने को मिल सकता है।
#4 बॉबी लैश्ले VS ब्रॉक लैसनर
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f38e5-15525003612048-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f38e5-15525003612048-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f38e5-15525003612048-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f38e5-15525003612048-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f38e5-15525003612048-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f38e5-15525003612048-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f38e5-15525003612048-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f38e5-15525003612048-800.jpg 1920w)
कोई भी ऐसा दर्शक नहीं होगा जो इन दो बीस्ट रैसलर के बीच मुकाबला देखना चाहता हो। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच समरस्लैम 2018 में मुकाबला तय होने से पहले यह अनुमान लगाए जा रहे थे कि बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर के बीच मुकाबला होगा। किंतु उस समय WWE ने बॉबी लैश्ले के स्थान पर रोमन रेंस को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ भेजना उचित समझा।
रैसलमेनिया 35 में सैथ रॉलिंस के सामने अपनी चैंपियनशिप सफलतापूर्वक बचाने के बाद ब्रॉक लैसनर के अगले प्रतिद्वंदी बॉबी लैश्ले हो सकते हैं। और हमें समरस्लैम 2019 के दौरान इन दोनों के बीच ड्रीम मुकाबला होता हुआ नजर आ सकता है।
#3 एजे स्टाइल्स VS एडम कोल
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/40fd4-15525003742608-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/40fd4-15525003742608-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/40fd4-15525003742608-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/40fd4-15525003742608-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/40fd4-15525003742608-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/40fd4-15525003742608-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/40fd4-15525003742608-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/40fd4-15525003742608-800.jpg 1920w)
एजे स्टाइल्स और एडम कोल के बीच मुकाबला एनजेपीडब्ल्यू में देखने को मिल चुका है। लेकिन उस समय ये दोनों रैसलर इतने बड़े रैसलर नहीं माने जाते थे जितने कि वो आज हैं। WWE दर्शक इन दोनों रैसलर के बीच एक और मुकाबला देखना चाहते हैं। वर्तमान समय में एजे स्टाइल्स स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा है जबकि एडम कोल NXT में है। रैसलमेनिया 35 के बाद एडम कोल स्मैकडाउन लाइव में जाते हुए नजर आ सकते हैं, जिसके बाद यह मुकाबला होने की संभावना काफी अधिक है।
#2 फिन बैलर VS एलिस्टर ब्लैक
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9b222-15525003980324-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9b222-15525003980324-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9b222-15525003980324-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9b222-15525003980324-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9b222-15525003980324-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9b222-15525003980324-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9b222-15525003980324-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/9b222-15525003980324-800.jpg 1920w)
एलिस्टर ब्लैक ने हाल ही में अपना मेन रोस्टर में डेब्यू किया है। सभी दर्शक एलिस्टर ब्लैक को उनके लड़ने के तरीके को काफी पसंद करते हैं। फिन बैलर और एलिस्टर ब्लैक दोनों ही काफी अच्छे इनरिंग परफॉर्मर हैं। यही कारण है कि यह दोनों रैसलर में से बेस्ट कौन है यह हर कोई जानना चाहता है? इसका पता हमें तब लग सकता है जब WWE इन दोनों के बीच कोई सिंगल्स मुकाबला तय करें। और ऐसा हमें रैसलमेनिया 35 के बाद देखने को मिल सकता है।
#1 एजे स्टाइल्स VS सैथ रॉलिंस
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/338b0-15525004080165-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/338b0-15525004080165-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/338b0-15525004080165-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/338b0-15525004080165-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/338b0-15525004080165-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/338b0-15525004080165-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/338b0-15525004080165-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/338b0-15525004080165-800.jpg 1920w)
लंबे समय से सभी WWE दर्शन एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस के बीच मुकाबला देखना चाहते हैं। लेकिन WWE इस मुकाबले को किसी बड़े इवेंट के लिए बचा के रख रही है। अपना WWE में डेब्यू करने के बाद अधिकतर समय एजे स्टाइल्स स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा बने हुए देखने को मिले, लेकिन अफवाहें यह है कि जल्द ही वो राॅ में जाने वाले हैं। जिसके बाद लंबे इंतजार के बाद यह मुकाबला देखने को मिल सकता है।