7 फुट लंबे भारतीय Superstars जिन्होंने प्रो रेसलिंग में अपना करियर बनाया: WWE दिग्गज The Great Khali के अलावा कौन से नाम शामिल?

भारतीय सुपरस्टार्स शैंकी और द ग्रेट खली
भारतीय सुपरस्टार्स शैंकी और द ग्रेट खली

WWE प्रो रेसलिंग की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है और WWE के अलावा प्रो रेसलिंग की दुनिया में AEW, NJPW, ROH जैसी कई रेसलिंग कंपनियां मौजूद हैं। देखा जाए तो बाकी रेसलिंग प्रमोशंस लोकप्रियता के मामले में WWE के आस-पास भी नहीं है लेकिन WWE को AEW से थोड़ी टक्कर जरूर मिली है। बता दें, कई ऐसे भारतीय सुपरस्टार्स हुए हैं जो कि प्रो रेसलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने में कामयाब रहे थे।

Ad

वर्तमान समय में भी कई भारतीय सुपरस्टार्स प्रो रेसलिंग की दुनिया का हिस्सा हैं और इनमें से अधिकतर सुपरस्टार्स WWE में काम कर रहे हैं। बता दें, प्रो रेसलिंग की दुनिया में कई लंबे भारतीय सुपरस्टार्स करियर बना चुके हैं और कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हुए हैं जिनकी हाईट 7 फीट से ज्यादा है। इस आर्टिकल में हम 7 फुट लंबे 4 ऐसे भारतीय सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो प्रो रेसलिंग की दुनिया में करियर बनाने में कामयाब रहे।

4- पूर्व WWE सुपरस्टार जायंट जंजीर

7 फीट 2 इंच लंबे भारतीय सुपरस्टार जायंट जंजीर को WWE द्वारा साल 2020 में साइन किया गया था। इसके बाद जायंट जंजीर को WWE Superstar Spectacle शो में टैग टीम मैच में परफॉर्म करने का मौका मिला था। बता दें, इस मैच के अलावा जायंट जंजीर को WWE में मौके नहीं दिए गए।

Ad

इसके बाद जायंट जंजीर को अगस्त 2021 में आखिरकार कंपनी द्वारा रिलीज कर दिया गया था। देखा जाए तो जायंट जंजीर में कंपनी का अगला मॉन्स्टर बनने की क्षमता थी लेकिन उनका सही तरह इस्तेमाल किये बिना ही रिलीज कर दिया गया था। बता दें, जायंट जंजीर बास्केटबॉल प्लेयर रह चुके हैं और इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है।

3- WWE सुपरस्टार शैंकी

7 फीट 1 इंच लंबे शैंकी एक और भारतीय सुपरस्टार हैं जो प्रो रेसलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने में कामयाब रहे हैं। बता दें, शैंकी वर्तमान समय में WWE का हिस्सा हैं और उन्होंने पिछले साल ही अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। हालांकि, डेब्यू के बाद से ही शैंकी को लाइमलाइट में आने के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।

Ad

यही नहीं, शैंकी को WWE में लड़े अधिकतर मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा है। भले ही, शैंकी को डेब्यू के बाद से ही पुश नहीं दिया गया है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो शैंकी के WWE का अगला बड़ा जायंट सुपरस्टार बनने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

2- AEW सुपरस्टार सतनाम सिंह

7 फीट 1 इंच लंबे भारतीय सुपरस्टार सतनाम सिंह ने हाल ही में प्रो रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा है। बता दें, AEW ने पिछले साल सतनाम सिंह को साइन किया था। इससे पहले सतनाम सिंह WWE परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग ले चुके थे लेकिन सतनाम सिंह ने WWE जॉइन नहीं करने का फैसला किया था।

Ad

बता दें, इस हफ्ते AEW Dynamite के एपिसोड में आखिरकार सतनाम सिंह का डेब्यू देखने को मिला। डेब्यू के बाद सतनाम सिंह ने ROH TV चैंपियन समोआ जो पर जबरदस्त हमला करते हुए उनकी हालत खराब कर दी थी। इस हमले की वजह से ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में सतनाम सिंह और समोआ जो के बीच फिउड देखने को मिल सकता है।

1- WWE लैजेंड द ग्रेट खली

7 फीट 1 इंच लंबे भारतीय सुपरस्टार द ग्रेट खली को WWE में काफी सफलता मिली थी। बता दें, द ग्रेट खली अपने करियर के दौरान द अंडरटेकर को हराने के अलावा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में भी कामयाब रहे थे। यही नहीं, द ग्रेट खली को पिछले साल हॉल ऑफ फेम में शामिल करते हुए WWE द्वारा सम्मान दिया गया था।

Ad

अगर वर्तमान समय की बात की जाए तो द ग्रेट खली WWE छोड़ चुके हैं और वो आखिरी बार इस रेसलिंग कंपनी में साल 2017 में हुए Battleground इवेंट में एक्शन में दिखाई दिए थे। बता दें, इस इवेंट में वापसी करते हुए द ग्रेट खली ने जिंदर महल को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ पंजाबी प्रिजन मैच में WWE चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद की थी।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications