#4 मैट कोर्डोना और चेल्सी ग्रीन
मैट कोर्डोना और चेल्सी ग्रीन ने 2017 में डेट करना शुरू किया और 2019 में दोनों ने इंगेजमेंट की घोषणा कर दी। इस दौरान दोनों WWE का हिस्सा थे जिसमें मैट का कंपनी में करियर पंद्रह साल का था जबकि ग्रीन हाल में ही कंपनी का हिस्सा बनी थीं। ये बाद में चोटिल हो गईं और 2020 में मैट तथा 2021 में ग्रीन को रिलीज कर दिया गया।
मैट ने Impact Wrestling और AEW में काम किया है। चेल्सी ग्रीन पहले Impact Wrestling का हिस्सा थीं और ऐसी उम्मीद है कि वो वापस उसी कंपनी का हिस्सा बन जाएंगी। वैसे इस प्लान में बदलाव संभव है लेकिन चूँकि इस समय चेल्सी का नो कंपीट क्लॉज लागू है इसलिए ये सिर्फ अटकले हैं।
#3 लाना और रुसेव एक साथ आ सकते हैं
2010 में रुसेव ने कंपनी के साथ साइन किया और फिर कुछ समय बाद वो NXT का हिस्सा बन गए। लाना भी उसी ब्रैंड का हिस्सा थीं और इन दोनों के बीच एक ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री वाला एंगल किया गया। इन दोनों के मन में एक दूसरे के लिए फीलिंग्स आ गईं और 2016 में दोनों ने शादी कर ली।
रुसेव को 2020 तो वहीं लाना को इस साल रिलीज कर दिया गया। रुसेव ने रिलीज के तुरंत बाद AEW में अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज कराई लेकिन अब चूँकि वो AEW का हिस्सा हैं तो इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि लाना उनका साथ निभाने और करियर को बेहतर बनाने के लिए AEW का हिस्सा बन सकती हैं।