WWE समरस्लैम 2020 के एक हफ्ते बाद कंपनी ने पेबैक का भी सफल आयोजन किया। इवेंट छोटा जरूर रहा लेकिन धमाकेदार भी साबित हुआ है। कम ही लोगों ने इस बात पर गौर किया होगा कि पेबैक पूरे 3 घंटे भी लाइव नहीं चला।शो में टाइटल चेंज देखने को मिले, किसी को डेब्यू मैच में बड़ी जीत मिली तो किसी ने अपना बदला पूरा किया। इस आर्टिकल में आप जान सकते हैं उन 7 बातों के बारे में जो WWE ने पेबैक के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।ये भी पढ़ें: WWE पेबैक में रोमन रेंस के यूनिवर्सल चैंपियन बनने की 5 बड़ी वजहWWE पेबैक में सैथ रॉलिंस के गुस्से का क्या अर्थ.@WWERollins' disciple failed him tonight. @WWE_Murphy #WWEPayback pic.twitter.com/BaKDGoG3lC— WWE Universe (@WWEUniverse) August 31, 2020WWE पेबैक के को-मेन इवेंट में डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो ने सैथ रॉलिंस और मर्फी की टीम पर बड़ी जीत हासिल की है। अंत में डॉमिनिक ने मर्फी को पिन करते हुए जीत दर्ज की थी, जिसे देख रॉलिंस काफी गुस्से में नजर आए।ऑस्टिन थ्योरी NXT में जा चुके हैं, AOP की वापसी के भी कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। पेबैक की हार के बाद ऐसा प्रतीत होने लगा है कि रॉलिंस और मर्फी भी अब अलग होने वाले हैं।2 नई दुश्मनी शुरू हो सकती हैंA SUBMISSION MAGICIAN. ♠️@QoSBaszler makes #SmackDown #WomensChampion @itsBayleyWWE tap to secure the @WWE Women's #TagTeamTitles for herself & #NiaJax!! #AndNew #WWEPayback @SashaBanksWWE pic.twitter.com/IymvTCUwEJ— WWE (@WWE) August 31, 2020WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में शायना बैज़लर ने एक ही समय पर बेली और साशा बैंक्स को सबमिशन मूव में जकड़ लिया था। चाहे नाया जैक्स और बैज़लर नई टैग टीम चैंपियंस बन गई हों लेकिन शो में इस बात के संकेत भी मिले कि नई चैंपियंस एक-दूसरे को पसंद नहीं करती हैं।ना केवल अब बेली और साशा के अलग होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं बल्कि WWE ने भविष्य में जैक्स और बैज़लर की दुश्मनी के भी संकेत दिए हैं।रोमन रेंस बने WWE यूनिवर्सल चैंपियनIt wasn't a prediction; it was a SPOILER. #WWEPayback #UniversalTitle #AndNew @HeymanHustle @WWERomanReigns pic.twitter.com/mikE1xsNvI— WWE Universe (@WWEUniverse) August 31, 2020अधिकतर फैंस को पहले से पता था कि WWE पेबैक के मेन इवेंट का परिणाम क्या आने वाला है। मैच के बीच में रोमन रेंस ने एंट्री ली, कॉन्ट्रैक्ट साइन किया अपने दोनों प्रतिद्वंदियों पर अटैक करते हुए नए यूनिवर्सल चैंपियन बने हैं।इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि रोमन रेंस पॉल हेमन का साथ पाकर हील सुपरस्टार बन चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनके खिलाफ फ्यूड में बेबीफेस सुपरस्टार कौन बनता है।