प्रो रैसलिंग की दुनिया में कई सालों से WWE एक मानक के तौर पर स्थापित है। इसकी चमक और नाम इतना है कि यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रो रैसलिंग का मतलब ही WWE हो गया है। यहां रैसलरों को वो सबकुछ हासिल होता है जिसकी कभी वह सिर्फ कल्पना कर सकते थे।
हालांकि यह भी सच है कि ऐसे कई रैसलर्स रहे हैं जिन्होंने WWE की दुनिया को समय से पहले अलविदा कहा। रैसलरों ने निजी कारणों से तो कुछ ने अपनी एक नई दुनिया बसाने के लिए चमकते रैसलिंग करियर को छोड़ दिया।
कुछ रैसलरों ने अपनी प्रतिभा को रैसलिंग के अलावा कहीं और इस्तेमाल करना ठीक समझा तो कुछ खुद को विंस मैकमैहन की आभासी दुनिया से बाहर निकलने के लिए इसे छोड़ा। WCW के जमाने में कई रैसलरों ने उसे ही विकल्प मान कर वहीं जाना ठीक समझा। कई रैसलरों अन्य कामों में ही अपना स्टारडम ढूंढ़ने निकले। आइए ऐसे ही कुछ रैसलरों की बात करते हैं जो WWE से निकलकर भी बड़े स्टार बने।
#7. केविन नैश
बिग डैडी कूल WWE में डीजल के स्टेज नाम के साथ काफी फेमश स्टार थे। उन्होंने WWE में सफलता की कुछ सीढ़ियां भी चढ़ी। वे रैसलमेनिया में द अंडरटेकर के साथ शीर्ष पर भी रहे। हालांकि अचानक ही WCW ने उनके लिए इतनी बड़ी रकम की बोली लगाई जिसे WWE उस समय नाश को देने के लिए तैयार नहीं था।
इधर, अंडरटेकर से हारने का मतलब था कि WWE में अब उन्हें वो पद नहीं मिलना था जिसके बारे में वो सोच रहे थे। उन्होंने इसके बाद ही WWE छोड़ने का फैसला लिया। उनके इस प्रो रैसलिंग लीग से बाहर निकलने का यह सबसे सही मौका भी था। उन्होंने WCW को ज्वाइन किया।
जैसा की वह पहले भी कहत रहे हैं कि इतिहास अभी बाकी है, उन्होंने इसे साबित किया। उन्होंने यहां से निकलने के बाद सच में इतिहास बनाया। वे प्रो रैसलिंग के इतिहास के सबसे दमदार गुट NWO के साथ थे। उन्होंने अपने करियर को एक नए मुकाम तक पहुंचाया। वे WCW को सफल बनाने में अहम रहे।