Rey Mysterio: WWE में रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) का बहुत बड़ा नाम है। लंबे समय से वो कंपनी में काम कर रहे हैं। साल 2002 में उन्होंने WWE को ज्वाइन किया था। इसके बाद कई दिग्गजोंं के साथ उनकी राइवलरी रही।रे मिस्टीरियो WWE में कई चैंपियनशिप जीत चुके हैं। वो हमेशा मास्क पहने हुए एक अलग अंदाज में नज़र आए और इस वजह से फैंस ने भी उन्हें हमेशा पसंद किया। साल 2023 में मिस्टीरियो को कंपनी ने बड़ा सम्मान देते हुए हॉल ऑफ फेम से नवाजा। रे बहुत ही अच्छी स्टोरीलाइन का हमेशा हिस्सा रहे। इस दौरान उन्हें अपने कुछ साथियों द्वारा धोखा भी मिला। इस आर्टिकल में हम उन 7 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने रे को धोखा देकर उनके ऊपर अटैक किया।#7 WWE दिग्गज एडी गुरेरोएडी गुरेरो और रे मिस्टीरियोकम लोग जानते हैं कि रे मिस्टीरियो और गुरेरो बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों ने साल 2005 में साथ में अच्छा काम किया था।5 मई, 2005 को SmackDown के एपिसोड में गुरेरो ने पहले रे को गले लगाया और फिर उनके ऊपर हमला कर दिया। आपको बता दें उन्होंने मिस्टीरियो के ऊपर जानलेवा हमला कर सभी को चौंका दिया था।#6 WWE दिग्गज बतिस्ता ने किया था रे मिस्टीरियो पर अटैकबतिस्ता ने भी अपने दोस्त को दिया था धोखाबतिस्ता और रे ने भी साथ में बहुत काम किया। साल 2009 में हुए Bragging Rights पे-पर-व्यू में बतिस्ता ने द अंडरटेकर, सीएम पंक और रे मिस्टीरियो को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। जीत के बाद उन्होंने अपने दोस्त रे के ऊपर अटैक कर हील टर्न लिया था।#5 WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो View this post on Instagram Instagram Postडॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी अपने पिता रे मिस्टीरियो को धोखा दिया है। WWE Clash at the Castle 2022 में रे और ऐज का मुकाबला जजमेंट डे के साथ हुआ था। रे और ऐज ने जीत हासिल की थी। मैच के बाद डॉमिनिक ने पहले ऐज को लो ब्लो मारा और उसके बाद अपने पिता को क्लोथ्सलाइन देकर हील टर्न लिया।#4 WWE स्टार सैंटोस इस्कोबार View this post on Instagram Instagram Postरे मिस्टीरियो और इस्कोबार ने LWO ग्रुप में साथ में लंबे समय तक काम किया। दोनों ने खूब वाहवाही लूटी। हालांकि, कुछ समय बाद इस्कोबार का मन बदल गया। उन्होंने 10 नवंबर, 2023 को हुए SmackDown के एपिसोड में मिस्टीरियो के ऊपर अटैक कर हील टर्न लिया। दोनों के बीच बाद में सिंगल्स मुकाबला भी देखने को मिला।#3 WWE दिग्गज कार्लिटो26 अप्रैल, 2024 को हुए SmackDown के एपिसोड में कार्लिटो, रे मिस्टीरियो को धोखा देकर LWO ग्रुप से बाहर हो गए। दरअसल WrestleMania XL के दौरान कार्लिटो ने ड्रैगन ली के ऊपर हमला किया था। तब इस बात का पता नहीं चल पाया था।26 अप्रैल को इसका खुलासा हुआ और कार्लिटो का नाम सामने आया। इसके बाद उन्होंने पहले ड्रैगन के जरिए रे को टक्कर मारी, बाद में ली को बैकब्रेकर देकर क्राउड के बीच से चले गए।#2 पूर्व WWE सुपरस्टार चावो गुरेरोचावो गुरेरो ने भी की थी हद पारसाल 2006 में हुए The Great American Bash में रे मिस्टीरियो ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप किंग बुकर के खिलाफ डिफेंड की थी। इस मुकाबले में चावो गुरेरो ने एंट्री की।पहले सभी को लगा था कि वो रे की मदद करेंगे लेकिन ऐसा नहींं हुआ। उन्होंने स्टील चेयर से रे के ऊपर हमला किया। बुकर ने इसका फायदा उठाया और टाइटल अपने नाम कर लिया।#1 विकी गुरेरो ने भी दिया था WWE हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो को धोखाविकी गुरेरो ने दिखाया था अपना तगड़ा रूपएडी गुरेरो की पत्नी विकी गुरेरो भी रे मिस्टीरियो की बहुत अच्छी दोस्त थीं। रे ने उनके साथ भी बहुत काम किया। 25 अगस्त, 2006 को SmackDown के एपिसोड में चावो गुरेरो ने मिस्टीरियो के ऊपर भयंकर हमला किया। पहले विकी ने रे को बचाने की कोशिश की लेकिन बाद में खुद ही स्टील चेयर से उनके ऊपर अटैक कर दिया।आप WWE द्वारा रे मिस्टीरियो की इस पूरी वीडियो को नीचे देख सकते हैं: