7 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें भारतीय खाना बेहद पसंद है

WWE सुपरस्टार्स जिन्हें भारतीय भोजन बेहद पसंद है
WWE सुपरस्टार्स जिन्हें भारतीय भोजन बेहद पसंद है

WWE रेसलर्स के पास दुनियाभर में घूमकर अपने हुनर को दिखाने का मौका होता है। ये मौका उन्हें हर देश के खाने को ट्राई करने का अवसर भी देता है। इसके कारण दुनियाभर के जायकों से आपके फेवरिट सुपरस्टार्स दो चार हो चुके होते हैं और वो कई बार अपने पसंदीदा खाने के बारे में बात करने से नहीं घबराते हैं।

भारतीय खाने का जायका दुनियाभर में लोगों को अपना मुरीद बना चुका है। यही वजह है कि हर तरफ भारतीय खाने के शौकीन आपको मिल जाएंगे। WWE सुपरस्टार्स भी इससे अछूते नहीं हैं और उन्हें भी भारतीय खाना बेहद पसंद है। क्या आप जानते हैं कि वो कौन से रेसलर्स हैं और उनका पसंदीदा भारतीय खाना क्या है? अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं।

#) पूर्व WWE चैंपियन शेमस

शेमस एक ऐसे रेसलर हैं जिनके काम ने उनके फैंस में भारी इजाफा किया है। ये जब कंपनी में आए थे तो लोग इन्हें कम पसंद करते थे लेकिन वक्त के साथ इन्होंने ट्रिपल एच से सम्मान प्राप्त किया और अब ये एक बहुत बड़ा नाम हैं। ये पहले आयरिश WWE चैंपियन थे जो इनके काम और कंपनी के इनके प्रति विश्वास के बारे में काफी कुछ कहता है।

शेमस 2016 और 2018 में भारत आए थे जिसमें से एक बार वो तब आए थे जब वो चैंपियन थे, जबकि दूसरी बार वो टैग टीम के तौर पर काम कर रहे थे और उनके साथ थे सिजेरो। इन्हें राजस्थानी खाना बेहद पसंद है और ये भारतीय खाने को देखकर एकदम खुश हो जाते हैं जो खाने और इनके बारे में काफी कुछ कहता है।

#) जिंदर महल

youtube-cover

जिंदर महल भले ही कनाडा में ज्यादा रहे हैं लेकिन उन्हें भारतीय खाना बेहद पसंद है। हाल में उन्होंने एक यूट्यूबर से अपने पसंदीदा खाने, रेसलर्स और माँ के हाथों बनाए गए खाने के बारे में चर्चा की। जिंदर महल पूर्व WWE चैंपियन हैं और इस समय वो SmackDown का हिस्सा हैं।

द मॉडर्न डे महाराजा को खाने में घर में बनी दाल, गोभी की सब्जी और माँ के हाथ के आलू के पराँठे बेहद पसंद हैं। इसमें दोराय नहीं कि आलू के पराँठे सबके पसंदीदा हैं। जब आप भी जल्दी जल्दी कुछ पौष्टिक और पेट को भरने वाला खाना खाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको भी आलू पराठा ही याद आता होगा।

#) न्यू डे

youtube-cover

भारत ही नहीं, दुनिया भर में न्यू डे के फैन हैं और न्यू डे भारत और उसके खाने के फैन हैं। बिग ई भले ही इस समय अपने साथियों से अलग रहकर Raw में काम कर रहे हों लेकिन इसमें दोराय नहीं कि जब खाने की बात आती है तो उन्हें भी पारंपरिक भारतीय खाना बेहद पसंद है।

न्यू डे को डोसा खाना पसंद है और डोसा अगर मसाला वाला हो तो वो उन्हें और भी अच्छा लगता है। कोफी किंग्सटन को मुंबई से शुरू हुआ और अब दुनियाभर में प्रसिद्ध वडा पाव बहुत पसंद आता है। वो इसके स्वाद को बहुत पसंद करते हैं और इसे एक ऐसा भोजन मानते हैं जिसे आप चलते चलते भी खा सकते हैं और पैक करके ले जाने में भी ये आसान है जो एकदम सही बात है।

#) रोमन रेंस

youtube-cover

रोमन रेंस को भारत में काफी पसंद किया जाता है और ये भावना एक समान ही है क्योंकि रोमन रेंस भी भारत को बेहद पसंद करते हैं। ये एक ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने अपने मौजूदा किरदार से सबको एंटरटेनमेंट प्रदान किया है। रोमन रेंस भले ही इस समय भारत में नहीं आ पा रहे हैं लेकिन इन्होंने पहले भारत का टूर किया है।

2019 में जब भारत से WWE की टीम उनके लिए कुछ स्नैक्स और अन्य डिश लेकर गई थी तो उन्होंने सबको खाया था और उन्हें सभी व्यंजन पसंद आए थे। उनका कहना है कि भारत का हर स्नैक बेहद स्वादिष्ट है और हम भी इस बात को कह सकते हैं कि भारतीय खाने के जैसा कोई दूसरा खाना नहीं है।

#) WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर

youtube-cover

ड्रू मैकइंटायर ने WWE Superstar Spectacle से पहले भारतीय मीडिया से बात की और उसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कोरमा बेहद पसंद है, खासकर कश्मीरी कोरमा। चिकन पकौड़े को पसंद करने वाले ड्रू मैकइंटायर को नान सबसे ज्यादा पसंद है। वो ये मानते हैं कि अगर उन्हें नान खाने को मिले तो वो कितनी खा जाएंगे इसका उन्हें अनुमान नहीं है।

ड्रू ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर नान की वजह से उनका वजन 300 पाउंड यानी 136 किलो भी हो जाए तो उन्हें कोई बुरा नहीं लगेगा। जिंदर महल उनके दोस्त हैं और ड्रू ने कहा कि जब जिंदर भारतीय खाना बनाते हैं तो वो सबसे ज्यादा खाते हैं क्योंकि घर में बने भारतीय खाने का कोई मुकाबला नहीं है।

Quick Links