WWE रेसलर्स के पास दुनियाभर में घूमकर अपने हुनर को दिखाने का मौका होता है। ये मौका उन्हें हर देश के खाने को ट्राई करने का अवसर भी देता है। इसके कारण दुनियाभर के जायकों से आपके फेवरिट सुपरस्टार्स दो चार हो चुके होते हैं और वो कई बार अपने पसंदीदा खाने के बारे में बात करने से नहीं घबराते हैं।भारतीय खाने का जायका दुनियाभर में लोगों को अपना मुरीद बना चुका है। यही वजह है कि हर तरफ भारतीय खाने के शौकीन आपको मिल जाएंगे। WWE सुपरस्टार्स भी इससे अछूते नहीं हैं और उन्हें भी भारतीय खाना बेहद पसंद है। क्या आप जानते हैं कि वो कौन से रेसलर्स हैं और उनका पसंदीदा भारतीय खाना क्या है? अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं।#) पूर्व WWE चैंपियन शेमसCome to India... The food. The food. The food. #Peshawri #WWEIndia #SheamusInIndia pic.twitter.com/iwg6ZWMbSy— Sheamus (@WWESheamus) October 20, 2016शेमस एक ऐसे रेसलर हैं जिनके काम ने उनके फैंस में भारी इजाफा किया है। ये जब कंपनी में आए थे तो लोग इन्हें कम पसंद करते थे लेकिन वक्त के साथ इन्होंने ट्रिपल एच से सम्मान प्राप्त किया और अब ये एक बहुत बड़ा नाम हैं। ये पहले आयरिश WWE चैंपियन थे जो इनके काम और कंपनी के इनके प्रति विश्वास के बारे में काफी कुछ कहता है।शेमस 2016 और 2018 में भारत आए थे जिसमें से एक बार वो तब आए थे जब वो चैंपियन थे, जबकि दूसरी बार वो टैग टीम के तौर पर काम कर रहे थे और उनके साथ थे सिजेरो। इन्हें राजस्थानी खाना बेहद पसंद है और ये भारतीय खाने को देखकर एकदम खुश हो जाते हैं जो खाने और इनके बारे में काफी कुछ कहता है।