WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) कंपनी में तकनीकी रूप से सक्षम सुपरस्टार्स से ज्यादा बड़े साइज के सुपरस्टार्स को ज्यादा वैल्यू देते हैं। यही कारण है कि विंस मैकमैहन सालों के दौरान कई ऐसे सुपरस्टार्स को पुश दे चुके हैं जो इसके हकदार नहीं थे।
ये भी पढ़ें: 4 कारण क्यों बॉबी लैश्ले अगले हफ्ते Raw में नए WWE चैंपियन बनेंगे
यही वजह है कि इनमें से काफी कम सुपरस्टार्स उन्हें दिए जा रहे पुश का फायदा उठा सके जबकि कुछ दूसरे सुपरस्टार्स पुश देने के बावजूद भी कंपनी मेें बड़े स्टार नहीं बन पाए। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 7 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो विंस मैकमैहन के पुश के बावजूद भी बड़े स्टार नहीं बन पाए।
7- पूर्व WWE सुपरस्टार मेसन रायन
मेसन रायन 6 फुट 5 लंबे सुपरस्टार हैं और दिखने में वह काफी हद तक बतिस्ता की तरह दिखाई देते हैं। यही कारण है कि विंस मैकमैहन ने उन्हें बड़ा स्टार बनाने का फैसला कर लिया था। डेवलपमेंटल ब्रांड में कुछ समय बिताने के बाद ही जल्द ही मेसन को मेन रोस्टर में ड्राफ्ट किया गया और उन्होंने साल 2011 में अपना डेब्यू किया था।
आपको बता दें, मेसन ने जॉन सीना vs सीएम पंक के मैच में दखल देकर डेब्यू करते हुए पंक को बिग बूट देकर उन्हें डिसक्वालिफिकेशन के जरिए जीत दिला दी। इसके बाद उन्होंने सीना को साइडवॉक स्लैम देने के बाद खुद को पंक की टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद मेसन का करियर कुछ खास नहीं रहा और केन, रैंडी ऑर्टन जैसे सुपरस्टार्स के साथ फ्यूड के बाद 2014 में रिलीज कर दिया गया।
6- मॉर्डेकाई
मॉर्डेकाई को साल 2004 में WWE मेन रोस्टर का हिस्सा बनाया गया था और उन्होंने द अंडरटेकर के साथ फ्यूड करने के संकेत दिए थे। हालांकि, मॉर्डेकाई का WWE करियर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया। आपको बता दें, मॉर्डेकाई ने अपने पीपीवी में स्कॉटी 2 हॉटी को हराया था और इसके बाद वह हार्डकोर हॉली के साथ फ्यूड में आए।
हालांकि, मॉर्डेकाई, डैडमैन के साथ कभी फ्यूड नहीं कर पाए और ग्रेट अमेरिकन बैश के एक महीने बाद उन्हें रिलीज कर गया था। इसके बाद मॉर्डेकाई ने केविन थॉर्न के रूप में वापसी की लेकिन उनका यह रन भी असफल रहा।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।