#6 रेचल गोंजालेज
रेचल गोंजालेज इस समय NXT विमेंस चैंपियन हैं और वो अपने काम को बखूबी कर रही हैं। इसके साथ साथ वो अपने शरीर पर भी काम कर रही हैं और वो बदलाव साफ नजर आता है। इससे जुड़ा एक पोस्ट जब रेचल ने इंस्टाग्राम पर किया तो सभी महिला रेसलर्स ने उन्हें बधाई दी जो एक अच्छी बात है।
अगर कोई इंसान अच्छा काम करे और उसके काम को तारीफ भी मिले तो उससे हौंसला बढ़ता है। बढ़े हुए हौसले से इंसान कुछ भी पा सकता है। रेचल ने भी एक बड़ा मुकाम पाया है और उम्मीद ये है कि वो इसे बरकरार रखेंगी। उनकी मौजूदा चैंपियनशिप के साथ चल रही कहानी अच्छी है।
![साथी रेसलर के शारीरिक बदलाव पर अपनी राय दी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/7623f-16219615458520-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/7623f-16219615458520-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/7623f-16219615458520-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/7623f-16219615458520-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/7623f-16219615458520-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/7623f-16219615458520-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/7623f-16219615458520-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/7623f-16219615458520-800.jpg 1920w)
#5 टोमैसो सीएम्पा
6 फुट से थोड़ी कम हाइट वाले टोमैसो सीएम्पा ने समय के साथ शरीर में करामाती बदलाव किया है। उम्र के हिसाब से ऐसा बदलाव थोड़ा हैरान कर सकता है लेकिन टोमैसो सीएम्पा ने हर मुश्किल को पार किया है। इसलिए इस बदलाव से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए, पर ऐसा नहीं है।
रैंडी ऑर्टन ने एक बार उनका मजाक बनाया था लेकिन उनके अलावा हर किसी ने इनके काम, फिटनेस और कहानी को करने के तरीके पर इनकी सिर्फ तारीफ ही की है। NXT को मेन रोस्टर कहने वाले सीएम्पा अब भी इसी ब्रैंड में अपने हुनर को दिखा रहे हैं जो एक बेहद अच्छी बात है।