WWE सुपरस्टार्स भारत के खाने, कल्चर और कपड़ों के साथ साथ उसके हर तरीके को बेहद पसंद करते हैं। रेसलिंग के दौरान इन सभी को कई देशों में घूमने का मौका मिलता है। रेसलिंग के दिनों में इन सभी को काफी काम करना पड़ता है लेकिन इसका ये अर्थ नहीं है कि ये किसी अन्य चीज़ के लिए समय नहीं निकाल सकते हैं।
WWE सुपरस्टार्स जब भी भारत आते हैं तो वो यहाँ के परिधानों को पहनने का प्रयास जरूर करते हैं। इसी क्रम में भारत में आए रेसलर्स कई बार किसी प्रकार की ड्रेस को या तो अपनी पसंदीदा ड्रेस बना लेते हैं या फिर वो इसमें फैंस को बेहद पसंद आते हैं। आइए आपको ऐसे पाँच रेसलर्स के बारे में बताते हैं जो भारतीय परिधानों में काफी अच्छे लगे।
#7 पूर्व WWE सुपरस्टार मैट हार्डी

2018 में भारत आए मैट हार्डी भारतीय कल्चर के काफी मुरीद दिखाई दिए। इन्होंने पहले तो स्वागत के तरीके की तारीफ की और फिर इन्होंने एक देसी ड्रेस को पहना जिसे साउथ में बेहद मान और सम्मान के साथ देखा जाता है। इसके बाद मैट खुद को रोक नहीं पाए और इन्होंने एक स्टाइल को अपनाने का प्रयास किया। मैट ने फिल्टर कॉफी को बनाया और उसके लिए उन्हें सही प्रकार से निर्देश दिए जा रहे थे। इसको करते हुए वो काफी आश्वश्त नजर आए और काम के माध्यम से इन्होंने सबको एक अच्छी कॉफी पिलाई। ये अब AEW का हिस्सा हैं।
#6 WWE सुपरस्टार जिंदर महल
जिंदर महल भारतीय मूल के रेसलर हैं और उन्हें भारत से जुड़ी ड्रेस पहनने का शौक है। वो पंजाबी है जिसका अर्थ है कि उन्हें अच्छे खाने का भी काफी शौक है। वो जब भारत में हुए लाइव इवेंट के दौरान प्रदर्शन कर रहे थे तो हर कोई उनके लिए ही चीयर कर रहा था लेकिन इन्हें मैच में जीत नहीं मिली।
द मॉडर्न डे महाराजा को ट्रिपल एच ने हरा दिया लेकिन उस मैच से पहले पूर्व WWE चैंपियन ने ड्रेसिंग स्टाइल से ये साबित किया कि वो बेहद अच्छे कपड़ों के शौकीन हैं। इन्होंने पंजाबी ड्रेस को पहना और वो उसमें काफी अच्छे लग रहे थे। इस समय वो किसी कहानी का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उम्मीद है कि चीजें जल्द ही बेहतर होंगी।
#5 शार्लेट फ्लेयर

भारत में साड़ियों को बेहद पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि द क्वीन शार्लेट फ्लेयर जब भारत आईं थीं तो उन्होंने इसे ट्राई किया और बेहद पसंद भी किया था। भारतीय कल्चर का ये एक कमाल है कि जो भी इससे जुड़ता है बस इसका ही होकर रह जाता है।
शार्लेट फ्लेयर अपने अलग अलग टूर्स के दौरान अलग अलग भारतीय परिधानों को ट्राई करती हुई नजर आई हैं। वो भारतीय डांस, फिल्मी सितारों के साथ एक्सरसाइज एवं अन्य को करने में बेहद सफल रही हैं। ये वो महिला रेसलर हैं जिन्होंने WWE में महिला रेसलिंग में एक बड़ा योगदान दिया है।
#4 साशा बैंक्स

साशा बैंक्स के साथ बॉलीवुड बॉयज भी शॉपिंग करने के लिए गए थे और उन्होंने साशा को एक साड़ी ट्राई करने के लिए कहा। साड़ी के अंदर जो नजाकत, नफासत और अदा साशा बैंक्स ने दिखाई वो ये बताती है कि वो किसी भी ड्रेस को बेहद सलीके से पहन सकती हैं। पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन ने जब इससे जुड़ी तस्वीर साझा की थी तो वो सबको काफी पसंद आई थी। रेसलर्स के लिए किसी भी देश को घूमना और उसके कल्चर को समझना एक अलग बात होती है लेकिन वहाँ के परिधानों को पहनकर उन्हें अपना बना लेना एकदम अलग बात है।
#3 एवं #2 एवं #1 द न्यू डे

न्यू डे बेहद अच्छे से भारत से जुड़ी चीज़ों को अपनाते हैं। वो चाहे भारतीय खाना हो, डायलॉग्स हों, या फिर भारत का एक खेल क्रिकेट। ये सबमें ही बेहद अच्छा प्रदर्शन करते हैं जिस तरह से ये रिंग में अपने काम से फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। इस समय कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स SmackDown तो वहीं बिग ई RAW का हिस्सा हैं।
जब ये भारत आए थे तो इन्होंने भारतीय परिधानों को भी ट्राई किया था। इस दौरान इन्होंने शादी में पहनी जाने वाली पगड़ी और ड्रेस को पहनकर खुद को बेहद अच्छे रूप में प्रस्तुत किया था। अब ये लड़के वालों की तरफ से थे या लड़की वालों की तरफ से, ये तो नहीं पता, पर अगर ये एंटरटेनमेंट की तरफ से थे तो इन्होंने काफी अच्छा काम किया।