WWE ने 70 लोगों को कंपनी से निकालकर पूरी दुनिया को चौंकाया?

Enter caption

WWE से लगातार बुरी खबरें अब सामने आ रही है। अभी WWE ने दिग्गज जेराल्ड ब्रिस्को,माइक रोटुंडा और सारा स्टॉक को भी कंपनी ने निकाल दिया है। इन तीनों को निकाले जाने का अपडेट पूरा है। और ये बात कंफर्म हो चुकी हैं। लेकिन अब और बुरी खबर WWE से आ रही है। रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने नया अपडेट इसे लेकर दिया और बताया कि कितने लोगों को लगभग निकाला गया है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं

WWE ने लिया बड़ा फैसला

मैल्टजर की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 70 लोगों को कंपनी से पिछले एक हफ्ते में निकाला गया है। अप्रैल के महीने से कई लोग छुट्टी पर हैं, WWE उन्हें वापस नहीं लाना चाहती हैं और इस वजह से इन्हें निकाल दिया गया है। इस लिस्ट में कई नाम है। प्रोडक्सन मैनेजर, लाइव इवेंट प्रोड्यूसर, ट्रैवल, मर्चेंडाइज में काम करने वाले इन लोगों को निकाल दिया गया है। खासतौर पर लाइव इवेंट्स में काम करने वालों को बाहर किया गया है। मार्च के महीने से अभी तक कोई भी लाइव इवेंट नहीं हुआ है। मैल्टजर के अनुसार इन लोगों में वो भी शामिल हैं जिन्होंने WWE को लेकर कई टिप्पणी की।

youtube-cover
Ad

इससे पहले अप्रैल के महीने में भी लगभग 30 से ज्यादा सुपरस्टार्स को यहां से निकाला गया था। अब इस बार मैल्टजर के अनुसार 70 लोगों को निकाला गया है। COVID-19 के कारण WWE की आर्थिक हालत थोड़ा बहुत खराब हो गई है। इसी के चलते इन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जिनको अभी निकाला गया है वो अब WWE के अलावा कहीं अपना रास्ता देख रहे हैं। क्योंकि WWE ने साफ कर दिया है कि किसी की भी वापसी अब नहीें होगी।

WWE की हालत इस समय ठीक नहीं है। WWE इतिहास में पहली बार शायद 70 लोगों को निकाला गया है। कोरोना के चलते ये निर्णय लिया गया है। अप्रैल को महीने में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। उस लिस्ट में शामिल कई लोग AEW में चले गई है। इस बार भी कई दिग्गजों को निकाला गया है। बहुत सालों से ये लोग यहां काम कर रहे थे। लेकिन अब इन्हें छुट्टी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें: 4 मौके जब रोमन रेंस को WWE में धोखे से बुरी तरह मारा गया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications