WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने काफी बवाल मचाया। इस वजह से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। WWE सुपरस्टार और आठ बार के चैंपियन सिजेरो (Cesaro) ने अब ब्रॉक लैसनर को संदेश भेजा है। क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) 2021 में हार बदला लैसनर ने इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में लिया। लैसनर ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज की धुनाई कर दी। लैसनर ने WWE ऑफिशियल के ऊपर भी तगड़ा हमला कर दिया था।WWE SmackDown में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने मचाया तगड़ा बवाल, रोमन रेंस और द उसोज के ऊपर किया अटैकलैसनर जब रिंग में बवाल मचा रहे थे तब एडम पीयर्स ने कुछ सुपरस्टार्स को बैकस्टेज से रिंग में उन्हें रोकने के लिए भेजा था। इस लिस्ट में सुपरस्टार सिजेरो भी शामिल थे। ट्विटर पर सिजेरो ने लैसनर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। लैसनर को इसके जरिए सिजेरो ने संदेश भी भेजा।Cesaro@WWECesaroHey big guy, sun's getting real low…4:54 AM · Oct 24, 2021157531194Hey big guy, sun's getting real low… https://t.co/mhQkf5kUyxसिजेरो ने जो कैप्शन लिखा है वो मार्वल मूवी से संबंधित है। इसके जरिए लैसनर को सिजेरो शांत रहने की बात कह रहे हैं। लैसनर को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि उनकी राइवलरी अभी भी रेंस के साथ खत्म नहीं हुई है। लैसनर अब WWE में कब नजर आएंगे ये किसी को नहीं पता है। रोमन रेंस को अगले हफ्ते शायद नया प्रतिद्वंदी मिलेगा। ड्रू मैकइंटायर के साथ अब रोमन रेंस की राइवलरी शुरू हो सकती है। WWE यूनिवर्स इस राइवलरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। CONNER🇨🇦@VancityConnerLove how after Brock Lesnar was finished destroying almost everyone, Cesaro was the one to calm him down.I need Lesnar vs. Cesaro at some point.#SmackDown 5:56 AM · Oct 23, 202118927Love how after Brock Lesnar was finished destroying almost everyone, Cesaro was the one to calm him down.I need Lesnar vs. Cesaro at some point.#SmackDown https://t.co/SNENCo3vsVरोमन रेंस और लैसनर के बीच एक और मैच फैंस को फ्यूचर में देखने को मिलेगा। शायद अगले साल मेगा इवेंट में लैसनर और रोमन रेंस के बीच मैच हो सकता है। डेव मैल्टजर भी ये बात कह चुके हैं। सिजेरो ने ये ट्वीट कर अपनी बात रख दी है। लैसनर भी शायद इस चीज़ का जवाब दे सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर यहां से आगे के लिए कोई स्टोरीलाइन तैयार हो सकती है। WWE वैसे भी सिंगल सुपरस्टार के रूप में सिजेरो को अब पुश दे रहा है। अगर लैसनर के साथ उनका फ्यूचर में मैच होगा तो फिर उनके लिए ये काफी अच्छा रहेगा।