Former WWE Stars Not Champion AEW Debut 3 Years: WWE से कई सारे सुपरस्टार्स पिछले कुछ सालों में AEW का हिस्सा बने हैं। 2019 में ऑल एलीट रेसलिंग की शुरुआत के बाद से ही यह चीज़ जारी है। हर साल WWE से रिलीज किए गए या खुद कंपनी को छोड़ने वाले स्टार्स AEW में कदम रखते हैं। इसमें से हर एक स्टार का सफल होना संभव नहीं रहा है। कई रेसलर्स के डेब्यू को 3 या उससे ज्यादा साल हो गए हैं लेकिन वो अभी तक चैंपियन नहीं बन पाए हैं। इस आर्टिकल में हम 3 पूर्व WWE स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके AEW डेब्यू को 3 साल से ज्यादा हो गया है लेकिन वो अभी तक चैंपियन नहीं बन पाए हैं। 3- पूर्व WWE स्टार रूबी सोहो का AEW में हाल बेहाल रहा है View this post on Instagram Instagram Postरूबी सोहो ने WWE में काफी सालों तक काम किया और इसी बीच वो रूबी रायट नाम से नज़र आती थीं। 2016 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद वो 5 साल तक कंपनी में रहीं। इसी बीच वो कभी अपना बड़ा नाम नहीं बना पाईं। 2021 में उन्हें WWE ने रिलीज कर दिया और इसके बाद वो रूबी सोहो के नाम से नज़र आने लगीं। रूबी ने AEW में All Out 2021 इवेंट द्वारा डेब्यू किया। कई फैंस खुश थे कि रूबी सोहो को आखिर वो मौके ऑल एलीट रेसलिंग में मिलेंगे, जिनकी वो हकदार हैं। हालांकि, उनका AEW में रन भी काफी निराशाजनक रहा है। वो ज्यादातर समय सराया की पार्टनर बनकर नज़र आईं और बाद में प्रेग्नेंसी के कारण एक्शन से दूर हो गईं। अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई। अपने 3 साल के AEW रन में रूबी ने कोई चैंपियनशिप नहीं जीती, जो एक टैलेंटेड इन-रिंग स्टार के लिए निराशाजनक चीज़ है। 2- पूर्व WWE स्टार टे मेलो ने AEW में कुछ खास नहीं किया है View this post on Instagram Instagram Postटे मेलो ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत WWE द्वारा ही की थी। उन्होंने 2016 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और NXT का हिस्सा रहीं। इसी बीच उन्होंने टायनारा कॉन्टी के नाम से डेब्यू किया था। NXT में उनका रन ठीक रहा लेकिन बाद में उन्हें कंपनी द्वारा रिलीज कर दिया गया। 2020 में बजट कट के चलते WWE से निकाले जाने के बाद टायनारा ने AEW में कदम रखा। उनका AEW डेब्यू 4 अगस्त 2020 को हुआ था। उन्होंने यहां काफी समय तक टे कॉन्टी नाम से काम किया और फिर वो टे मेलो नाम से नज़र आईं। हालांकि, उनका AEW रन भी काफी ज्यादा निराशाजनक साबित हुआ। बीच में वो प्रेग्नेंसी के कारण बाहर भी रहीं लेकिन AEW में अपने 4 साल के रन में उनका चैंपियन नहीं बन पाना काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है। साफ तौर पर AEW ने अन्य विमेंस स्टार्स के रोस्टर में शामिल होने के बाद उनपर ध्यान नहीं दिया। 1- पूर्व WWE स्टार एडम कोल का AEW रन काफी निराशाजनक रहा है View this post on Instagram Instagram Postएडम कोल ने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की थी और वो काफी समय से NXT ब्रांड का मुख्य फेस थे। उन्होंने 2021 में अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE को अलविदा कह दिया। उन्होंने All Out 2021 इवेंट द्वारा AEW में डेब्यू किया था। उनका WWE में रन बेहतरीन रहा था और इसी वजह से फैंस को उम्मीद थी कि AEW में वो इससे भी बेहतर काम करेंगे। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ। एडम कोल अपने AEW डेब्यू के बाद से ही लगातार संघर्ष करते आए हैं। उनकी MJF के साथ स्टोरीलाइन रोचक रही थी। इसके अलावा उन्होंने अब तक AEW में कुछ खास नहीं किया। बड़ी बात यह है कि AEW डेब्यू को तीन साल होने के बावजूद अभी तक कोल ने कंपनी की कोई चैंपियनशिप नहीं जीती है। उन्होंने टाइटल के लिए कई बार चैलेंज किया लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। वो अभी चोट के कारण एक्शन से दूर हैं।