Former WWE Stars Not Appearing AEW: WWE के कई सारे पूर्व स्टार्स इस समय AEW के लिए काम कर रहे हैं। WWE छोड़कर गए ज्यादातर स्टार्स ने टोनी खान के प्रमोशन में ही कदम रखा है। इसी बीच कुछ बेहद सफल रहे, तो कुछ ने निराश किया। रेसलिंग की दुनिया में सुपरस्टार्स का चोटिल होना आम बात है, क्योंकि वो अपने शरीर को फैंस का मनोरंजन करने के लिए लगातार दांव पर लगाते हैं। कुछ ऐसे पूर्व WWE स्टार्स हैं, जो चोट के कारण ऑल एलीट रेसलिंग के एक्शन से दूर हैं। इस आर्टिकल में हम 3 पूर्व WWE स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो इस समय चोटिल होने के कारण AEW में नज़र नहीं आ रहे हैं। 3- पूर्व WWE NXT चैंपियन एडम कोल का AEW में रन चोट के कारण फिसड्डी रहा है View this post on Instagram Instagram Postएडम कोल ने WWE में रहते हुए बहुत नाम बनाया। वो NXT का एक समय पर मुख्य चेहरा थे और उन्होंने ब्रांड की मुख्य चैंपियनशिप को भी काफी समय तक होल्ड किया। कोल ने WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में कदम रखने का मन बनाया। 2021 में एडम कोल ने AEW में डेब्यू किया था और इसके बाद से उन्होंने कुछ तगड़े मैच दिए। इसी बीच कुछ मौकों पर उन्हें गहरी चोट भी आई। आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में एडम कोल को चोट आई थी और अभी तक उनकी रिंग में वापसी देखने को नहीं मिली। कोल वैसे कुछ अपीयरेंस दे चुके हैं लेकिन उनका अभी किसी मैच का हिस्सा बनना बाकी है। हाल के समय में एडम के वापस आने पर भी कोई अपडेट नहीं है। यह एक तरह से उनके लिए काफी ज्यादा खराब चीज़ है। 2- WWE से रिलीज के बाद कीथ ली AEW में आए थे View this post on Instagram Instagram Postकीथ ली को WWE का अगला बड़ा स्टार माना जा रहा था लेकिन विंस मैकमैहन के नेतृत्व में वो बुरी तरह फेल हो गए। इसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया। ली फरवरी 2022 में AEW में आए थे और इसके बाद से ही यहां पर हैं। हालांकि, उनका हाल AEW में भी बेहाल रहा है। उन्हें बढ़िया तरह से पुश नहीं किया गया और टीवी टाइम भी उन्हें कम मिलता आया। कीथ काफी समय से चोटिल हैं। पूर्व WWE NXT चैंपियन कीथ ली World End 2023 में अपने पूर्व साथी स्वर्व स्ट्रिकलैंड का सामना करने वाले थे। हालांकि, उन्होंने मैच से अपना नाम वापस ले लिया क्योंकि वो चोटिल हो गए। उनकी चोट के बारे में ज्यादा अपडेट अब तक नहीं आए हैं। हालांकि, पूर्व WWE स्टार को फैंस रिंग में मिस कर रहे हैं, क्योंकि जब वो रिंग में आते हैं, तो फैंस का पूरा ध्यान खींचने में सफल होते हैं। 1- WWE दिग्गज एडम कोपलैंड अभी चोटिल हैं View this post on Instagram Instagram Postऐज ने WWE में सालों तक काम किया और बड़ा नाम किया। सालों बाद दोबारा रिंग में वापस आना उनके लिए खास रहा। पिछले साल उन्होंने WWE को अलविदा कह दिया और इसके बाद WrestleDream इवेंट द्वारा उन्होंने AEW में डेब्यू कर लिया। इसके बाद से वो एडम कोपलैंड नाम से काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि एडम का AEW में रन अभी तक बेहतरीन साबित हुआ है। एडम कोपलैंड ने AEW में अब तक दो बार TNT चैंपियनशिप जीती है। उनके पास बेहतरीन मोमेंटम था लेकिन चोट के कारण उन्हें नुकसान पहुंचा। Double or Nothing 2024 में मैच के दौरान एडम को टिबिया में चोट आई और इसी वजह से वो ब्रेक पर चले गए। EVP यंग बक्स ने उनसे TNT चैंपियनशिप वापस ले ली। कोपलैंड को एक्शन से दूर हुए काफी समय हो गया है और वो वापस आकर अपने टाइटल को दोबारा हासिल करने का प्रयास करेंगे।