Adam Copeland vs Christian Cage: AEW वर्ल्ड्स एंड (Worlds End) में कई चौंकाने वाली चीज़ें देखने को मिली। एडम कोपलैंड (Adam Copeland) और क्रिश्चियन केज (Christian Cage) के बीच TNT चैंपियनशिप के लिए नो DQ मैच हुआ। इस मैच में जबरदस्त तरीके से बवाल मचा और दो बार टाइटल चेंज भी हुआ।एडम कोपलैंड ने मैच के लिए एंट्री की और फिर क्रिश्चियन केज आए। कोपलैंड ने स्टेज एरिया पर जाकर केज की हालत खराब कर दी। उन्होंने चैंपियन को स्टील स्टेप्स और बैरिकेड में धकेला। फैंस के बीच भी दोनों लड़ते हुए नज़र आए। मैच में निक वैन ने समय-समय पर दखल देने की कोशिश की। एडम कोपलैंड ने उन्हें भी संभाला। View this post on Instagram Instagram Postएक मौका आया, जब एडम कोपलैंड जीत के करीब आ गए थे लेकिन निक की मां शेना वैन ने रेफरी को काउंट करने से रोका। अंतिम कुछ मोमेंट्स काफी तगड़े साबित हुए। WWE Hall of Famer ने एक टेबल पर आग लगाई और इसपर निक वैन को पटक दिया। उन्होंने रिंग में आकर क्रिश्चियन केज पर लो ब्लो लगाया।एडम ने केज पर उनका ही फिनिशर किलस्विच लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। इसी के साथ एडम कोपलैंड ने AEW में अपनी पहली चैंपियनशिप जीती। वो 15 फरवरी 2011 को आखिरी बार किसी चैंपियनशिप को जीतने में सफल रहे थे। वो WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे और उनका टाइटल रन 56 दिनों तक चला था। एडम ने 12 साल 10 महीने बाद कोई चैंपियनशिप पर कब्जा किया। View this post on Instagram Instagram PostAEW Worlds End में ही WWE दिग्गज Adam Copeland के टाइटल रन का हुआ अंतAEW Worlds End के प्री-शो में किलस्विच (लूचासोरस) ने 20 मैन बैटल रॉयल मैच जीतकर TNT टाइटल मुकाबला हासिल किया था। उन्होंने एडम की जीत के बाद एंट्री की। उन्होंने दिग्गज की हालत खराब कर दी और अपने मौके को अभी कैश-इन करने का मन बनाया। क्रिश्चियन केज ने अपन साथी किलस्विच को यह मौका उन्हें देने के लिए कहा।वो मान गए और इसी के चलते क्रिश्चियन केज को तुरंत ही TNT चैंपियनशिप मैच मिल गया। उन्होंने एडम कोपलैंड पर स्पीयर लगाया और पिन करके चौंकाने वाली जीत दर्ज की। इसी के साथ केज दोबारा चैंपियन बन गए।