AEW के 4 सबसे फेमस कपल्स जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए

AEW में कई प्रसिद्ध कपल्स मौजूद हैं
AEW में कई प्रसिद्ध कपल्स मौजूद हैं

AEW की शुरुआत 2019 में हुई थी। उन्होंने काफी कम समय में अपने प्रमोशन को पूरी दुनिया में फेमस कर दिया है। AEW रोस्टर पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़िया हो गया है क्योंकि कई सारे बड़े WWE सुपरस्टार्स ने इस प्रमोशन में कदम रखने का निर्णय लिया है। AEW में कई सारे कपल्स मौजूद हैं वहीं कुछ रेसलर्स के जीवनसाथी किसी अन्य प्रमोशन में काम कर रहे हैं।

AEW में इस समय काफी सुपरस्टार्स हैं जो अपने जीवनसाथी के साथ टीवी पर नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर कुछ ऐसे AEW सुपरस्टार्स हैं जो रिलेशनशिप में हैं लेकिन वो टेलीविजन पर साथ दिखाई नहीं देते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम AEW के 4 सबसे प्रसिद्ध कपल्स के बारे में बात करने वाले हैं।

4- AEW सुपरस्टार ब्रिट बेकर और एडम कोल

ब्रिट बेकर और एडम कोल की जोड़ी काफी ज्यादा फेमस है। एडम कोल काफी सालों तक WWE का हिस्सा थे जबकि ब्रेट बेकर लंबे समय से AEW में नजर आ रही हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स काफी समय तक अलग-अलग प्रमोशन्स में मौजूद थे। हालांकि, कुछ समय पहले AEW के All Out पीपीवी में एडम कोल ने डेब्यू किया।

दूसरी ओर ब्रिट बेकर ने AEW में काफी संघर्ष किया। उन्होंने काफी समय तक AEW में मैच लड़ते हुए सभी को प्रभावित किया और बाद में उन्हें AEW विमेंस चैंपियनशिप जीतने का मौका मिला। दोनों 2017 से रिलेशनशिप में हैं और उनकी जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि इस कपल ने साथ मिलकर चैंपियनशिप भी जीती है।

एडम कोल और ब्रिट बेकर ने अब तक सिर्फ दो बार रिंग में साथ काम किया है। इस दौरान उन्होंने एक मैच में जीत दर्ज करते हुए WrestleCircus Big Top टैग टीम चैंपियनशिप जीत ली थी। उन्होंने AEW में साथ मिलकर कोई भी मैच नहीं लड़ा है और वो टेलीविजन पर भी साथ नहीं दिखाई दिए हैं। आने वाले समय में दोनों ही सुपरस्टार्स को AEW में साथ देखा जा सकता है।

3- किप सेबियन और पिनेलोप फोर्ड

किप सेबियन और पिनेलोप फोर्ड काफी समय से AEW में साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स ने ऑल एलीट रेसलिंग में आने के बाद नाम कमाया है लेकिन उन्हें अब तक चैंपियनशिप जीतने का मौका नहीं मिला है। दोनों AEW सुपरस्टार्स ने अप्रैल 2020 में सगाई की थी।

इसके बाद वो कई बार AEW में साथ नजर आए और उन्होंने 23 दिसंबर 2020 को ऐलान किया कि दो महीने बाद उनकी शादी होगी। दोनों ने 3 फरवरी 2021 को AEW Dynamite के एक एपिसोड में शादी कर ली। AEW में आने की वजह से दोनों की जोड़ी पूरी दुनिया में फेमस हो गई।

2- जंगल बॉय और ऐना जे

जंगल बॉय और ऐना जे दोनों ने कुछ महीनों पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर जानकारी दी थी। जंगल बॉय को AEW के मेंस डिवीजन का भविष्य माना जाता है। इसी वजह से उन्हें हमेशा बढ़िया तरह से बुकिंग मिलती है। ऐना जे के लिए भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। उन्होंने AEW में कदम रखने के बाद काफी नाम कमाया है।

जंगल बॉय ने 28 जून 2021 को सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए बताया था कि वो ऐना जे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स टेलीविजन पर साथ नजर नहीं आते हैं। ऐना इस समय डार्क ऑर्डर फैक्शन का हिस्सा हैं जबकि जंगल बॉय अपने टैग टीम पार्टनर लूचासोरस के साथ नजर आते हैं।

1- कोडी रोड्स और ब्रैंडी रोड्स

कोडी रोड्स और ब्रैंडी रोड्स की जोड़ी काफी ज्यादा फेमस है। दोनों ही इस समय AEW में काम कर रहे हैं। कोडी रेसलिंग करने के साथ ही बैकस्टेज कई बड़े निर्णय लेते हैं। दूसरी ओर ब्रैंडी रोड्स AEW की चीफ ब्रांड ऑफिसर हैं। दोनों का AEW की सफलता में एक बड़ा किरदार रहा है।

दोनों काफी सालों से साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, ब्रैंडी और कोडी की शादी सितंबर 2013 में हुई थी। उस समय दोनों ही स्टार्स WWE में मौजूद थे लेकिन बाद में उन्होंने कंपनी छोड़ने का निर्णय लिया। फैंस द्वारा उनकी इस जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। कई बार वो टेलीविजन पर साथ नजर आ चुके हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
App download animated image Get the free App now