AEW बीच ब्रेक का खास एपिसोड काफी शानदार रहा। कई सारे जबरदस्त मैच और सैगमेंट देखने को मिले। साथ ही अंत शॉकिंग रहा। खैर, आइए AEW बीच ब्रेक के नतीजों पर एक नजर डालते हैं। AEW बीच ब्रेक रिजल्ट्स:- AEW के खास शो की शुरुआत टैग टीम बैटल रॉयल से हुई। इस मैच में क्रिस जैरिको और MJF ने जीत हासिल की और सबको चौंकाया। - टोनी शैवोनी ने डार्बी एलिन और स्टिंग का इंटरव्यू लिया। इसकी शुरुआत में ही टीम टैज स्क्रीन पर नजर आई। इसके दोनों पक्ष के बीच बहस देखने को मिली। .@Sting is not messing around 🙅‍♂️ #AEWDynamite pic.twitter.com/ULjbr7Nnmk— All Elite Wrestling on TNT (@AEWonTNT) February 4, 2021- डॉक्टर ब्रिट बेकर ने एक जबरदस्त सिंगल्स मैच में थंडर रोज़ा को पराजित किया। - बैकस्टेज टोनी ने मैट हार्डी और एडम पेज का इंटरव्यू लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो दोनों सिर्फ एक दिन के लिए ही टीम में काम करेंगे। - एडम पेज और मैट हार्डी ने लूथर और सर्पेंटिको को टैग टीम मैच में हराया और अहम जीत दर्ज की। .@theAdamPage putting on a show #AEWDynamite pic.twitter.com/PDZ1dSzPk5— All Elite Wrestling on TNT (@AEWonTNT) February 4, 2021ये भी पढ़ें:- WWE NXT रिजल्ट्स: ऐज को मिली पूर्व चैंपियन से बड़ी चेतावनी, दिग्गजों की हुई चौंकाने वाली हार - पिनेलोप फोर्ड और किप सेबियन की शादी का सैगमेंट देखने को मिला। इस दौरान चक टेलर वेटर की तरह काम कर रहे थे। सेबियन और मिरो ने यहां उनकी बेइज्जती की लेकिन फिर चक ने उनपर हमला किया। इस दौरान फोर्ड का चेहरा जेक से लतपत हो गया। उन्होंने चक पर हमला किये लेकिन फिर ऑरेंज कैसिडी ने आकर किप पर हमला किया। - लैंस आर्चर ने एडी किंग्सटन को लंबरजैक मैच में हरा दिया। - FTR और टुली ब्लैंचर्ड का बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला और उन्होंने बताया कि वो मार्को स्टंट को किडनैप कर चुके हैं। - कैनी ओमेगा और गुड ब्रदर्स ने जॉन मोक्सली और लूचा ब्रोज़ को एक टैग टीम मैच में हराया। मैथ्स के बाद उन्होंने फेस सुपरस्टार्स पर हमला जारी रखा लेकिन लैंस आर्चर ने आकर जॉन और उनके साथियों को बचाने की कोशिश की। जैसे ही पूर्व AEW चैंपियन जॉन मोक्सली का पलड़ा भारी हुआ, तो एक मास्क वाले सुपरस्टार ने आकर उनपर हमला कर दिया। असल में ये पूर्व WWE सुपरस्टार केंटा निकले। ये काफी बड़ा शॉक था। .@KENTAG2S HAS ARRIVED!@njpwglobal pic.twitter.com/u1wMj63M7i— All Elite Wrestling (@AEW) February 4, 2021इस तरह से AEW बीच ब्रेक का अंत देखने को मिला। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।