AEW के बहुत बड़े शो का हिस्सा बनेगा WWE दिग्गज, पूर्व चैंपियन मचाएंगे जबरदस्त बवाल?

AEW के Collision शो में पूर्व WWE चैंपियन ऐज उर्फ़ एडम कोपलैंड नजर आने वाले हैं
AEW के Collision शो में पूर्व WWE चैंपियन ऐज उर्फ़ एडम कोपलैंड नजर आने वाले हैं

Adam Copeland: इस हफ्ते होने वाले AEW Collision शो काफी ज्यादा खास होने वाला है और इसमें WWE दिग्गज ऐज उर्फ एडम कोपलैंड (Edge aka Adam Copeland) दिखाई देने वाले हैं। पूर्व चैंपियन ना सिर्फ इस शो का हिस्सा बनेंगे, बल्कि वो इसके साथ ही ओपन चैलेंज भी देने वाले हैं।

Ad

एडम कोपलैंड ने 2023 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW को ज्वाइन किया था। टोनी खान के प्रमोशन में अभी तक उनका सफर काफी ज्यादा अच्छा रहा है। वो कई यादगार मैचों का हिस्सा बने हैं। इसके अलावा वो एक बार TNT चैंपियन भी रह चुके हैं। उन्होंने इस टाइटल को Worlds End में क्रिश्चियन केज को हराकर जीता था।

एडम हालांकि ज्यादा देर तक चैंपियन नहीं रह पाए थे और किलस्विच ने अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन कर दिया था। उन्होंने इस टाइटल मैच का मौका क्रिश्चियन केज को दे दिया था, जिसके बाद केज ने एडम को हराकर फिर से ये चैंपियनशिप जीत ली थी।

All Elite Wrestling ने इस शनिवार Collision से पहले सोशल मीडिया पर एडम कोपलैंड के चैलेंज को लेकर जानकारी दी। उन्होंने लिखा

"इस शनिवार! AEWCollision में एडम कोपलैंड का ओपन चैलेंज! इस शनिवार को लाइव देखिये कौन कोप ओपन का जवाब देता है?"
Ad

AEW Collision में पिछले हफ्ते Adam Copeland का सामना Griff Garrison से हुआ था

फैंस के लिए AEW Collision का पिछला शो काफी ज्यादा यादगार रहा था। शो में फैंस को एक तगड़ा एक्शन भी देखने को मिला था। शो के मेन इवेंट में एडम कोपलैंड उर्फ ऐज का सामना ग्रिफ गैरिसन से हुआ था। इस मुकाबले में मारिया कनेलिस & कोल कार्टर ने इंटरफेयर करने की कोशिश भी की थी, लेकिन वो एडम कोपलैंड को जीत हासिल करने से नहीं रोक पाए थे।

ग्रिफ गैरिसन ने मैच की शुरुआत में जरूर पकड़ बनाने की कोशिश की थी, लेकिन एडम कोपलैंड ने ग्रिफ को स्पीयर से हिट करते हुए जीत हासिल की थी। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले शो में कौन सा स्टार एडम कोपलैंड को मैच के लिए चैलेंज करता है। इसके अलावा AEW किस तरह से उनके इस मैच को बुक करता है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications