287 दिन बाद WWE दिग्गज CM Punk ने मैच लड़ते हुए मचाया बवाल, AEW Collision के पहले शो में 3 Superstars को किया धराशाई

Pankaj
 पूर्व WWE चैंपियन की वापसी से फैंस हुए खुश
पूर्व WWE चैंपियन की वापसी से फैंस हुए खुश

CM Punk: AEW ने हाल ही में अपने नए शो Collision का ऐलान किया था। पहले ही बता दिया गया था कि पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक (CM Punk) शिकागो में होने वाले Collision के प्रीमियर शो में वापसी करेंगे। पंक ने पहले AEW Collision के मेन इवेंट में अपने वापसी मैच में जीत हासिल की है।

Ad
Ad

AEW Collision के मेन इवेंट में धमाकेदार सिक्स मैन टैग टीम मैच देखने को मिला। सीएम पंक और FTR का मुकाबला समोआ जो, जे व्हाइट और जूस रॉबिन्सन के साथ हुआ। आपको बता दें सीएम पंक ने 4 सितंबर, 2022 को अपना अंतिम मैच लड़ा था। करीब 287 दिन बाद वो पहली बार एक्शन में दिखाई दिए।

खैर इस मुकाबले में मौजूद सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। पंक के ऊपर सभी की नजरें थी तो उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया। अलग ही अंदाज में वो इस बार फैंस को दिखे। ये मुकाबला पूरा आधा घंटा चला था। मुकाबले का अंत भी अच्छा रहा और सीएम पंक ने अपनी टीम के साथ धमाकेदार जीत हासिल की।

Ad

पंक ने बहुत दिन बाद रिंग में वापसी की तो फैंस को भी अच्छा लगा। शिकागो के फैंस ने उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर किया। पिछले साल पंक विवादों में भी रहे थे। दरअसल पंक का The Elite से बैकस्टेज बवाल हो गया था, जिसके बाद टोनी खान के द्वारा पंक और The Elite को सस्पेंड कर दिया गया था। पंक और AEW के बीच कुछ मतभेद की खबरें भी सामने आई थी। कहा ये भी जा रहा था कि वो AEW छोड़कर WWE में भी आ सकते हैं। हालांकि ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। अब ये बात तय है कि वो AEW के साथ आगे भी बने रहेंगे।

WWE में CM Punk ने अच्छा नाम बनाया

सीएम पंक ने WWE में भी अच्छा काम किया था। बहुत जल्दी उन्होंने रेसलिंग में अपना बड़ा नाम बना लिया था। साल 2014 में उन्होंने WWE छोड़ दी थी। 7 बाद उन्होंने अगस्त 2021 में AEW के जरिए फिर से रेसलिंग इंडस्ट्री में वापसी की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications