AEW Collision: AEW Collision का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। इस शो में बेहतरीन मैच देखने को मिले। इसे आसानी से AEW Collision के इतिहास का अभी तक का सबसे शानदार एपिसोड कहना गलत नहीं होगा। शो में सीएम पंक (CM Punk), एडम कोल (Adam Cole), MJF और FTR समेत कई बड़े रेसलर्स मौजूद थे। खैर, इस आर्टिकल में हम AEW Collision के नतीजों पर नज़र डालेंगे।- AEW Collision में एंड्राडे एल इडोलो vs बडी मैथ्यूज़ (लैडर मैच)यह मैच काफी बेहतरीन साबित हुआ। दोनों ही रेसलर्स ने कई जोखिम भरे मूव्स का इस्तेमाल किया। मैच में हाउस ऑफ ब्लैक फैक्शन की सदस्य जूलिया हार्ट का इंटरफेरेंस भी हुआ। अंत में लैडर पर जूलिया मौजूद थीं। एंड्राडे ने आकर जूलिया को लैडर पर से धक्का दिया। इसी कारण वो और बडी मैथ्यूज़ टेबल पर जा गिरे। एंड्राडे ने फायदा उठाकर टॉप पर से मास्क निकाला।नतीजा: एंड्राडे एल इडोलो की जीत हुईSportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@AndradeElIdolo reclaims his mask!!#AEWCollision #AEW pic.twitter.com/DG88Nz3xZj227.@AndradeElIdolo reclaims his mask!!#AEWCollision #AEW pic.twitter.com/DG88Nz3xZjबैकस्टेज मिरो का इंटरव्यू देखने को मिला। आरोन सोलो ने आकर उनपर हमला किया लेकिन पूर्व WWE स्टार ने उनकी हालत खराब कर दी।- डार्बी एलिन vs मिनोरू सुज़ुकीडार्बी एलिन और मिनोरू सुज़ुकी के बीच बेहतरीन सिंगल्स मैच देखने को मिला। दोनों ने रेसलिंग स्किल्स से फैंस का दिल जीता। अंत में एलिन के कॉफिन ड्रॉप को दिग्गज ने काउंटर किया। उन्होंने एलिन को चोक में फंसाया लेकिन डार्बी ने इसे पिन में बदलकर बड़ी जीत दर्ज की। मैच के बाद क्रिश्चियन केज और लूचासोरस बड़ी स्क्रीन पर नज़र आए। इसी बीच केज ने कहा कि एलिन अभी TNT टाइटल मैच पाने के लिए तैयार नहीं हैं।नतीजा: डार्बी एलिन की जीत हुईSportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@DarbyAllin survives Suzuki!#AEWCollision #AEW pic.twitter.com/N6x2qtqTB563.@DarbyAllin survives Suzuki!#AEWCollision #AEW pic.twitter.com/N6x2qtqTB5- समोआ जो vs ग्रैविटीयह मैच शानदार रहा लेकिन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। कम समय में दोनों ने प्रभावित किया। जो ने गैविटी पर अंत में कुछ पंच लगाए और फिर उन्हें अपना फिनिशर मसलबस्टर देकर पिन किया।नतीजा: समोआ जो को जीत मिलीSportskeeda Wrestling@SKWrestling_KING OF TV. #AEWCollision #AEW pic.twitter.com/u3WebS6Jtx164KING OF TV. 😤#AEWCollision #AEW pic.twitter.com/u3WebS6Jtx- सीएम पंक का सैगमेंटसीएम पंक ने एक लाल बैग के साथ एंट्री की। उन्होंने इंटरव्यू में All In इवेंट में मैच लड़ने के संकेत दिए। पंक ने स्टार्क्स पर निशाना साधा और बैग खोलकर AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप निकाली। उन्होंने खुद को असली चैंपियन के रूप में स्थापित किया। उन्होंने टाइटल पर X पेंट किया। रिकी स्टार्क्स ने दखल दिया और पंक पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली चैंपियन बताया। दोनों के बीच पंक के टाइटल के लिए मैच तय हो गया और यहां रिकी स्टीमबोट स्पेशल गेस्ट रेफरी रहेंगे।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"You don't have any friends here so you have to go back to Stamford to get somebody". #AEWCollision #AEW twitter.com/i/web/status/1… pic.twitter.com/vENyjAPcwQ10316"You don't have any friends here so you have to go back to Stamford to get somebody". 💀#AEWCollision #AEW twitter.com/i/web/status/1… pic.twitter.com/vENyjAPcwQ- बुलेट क्लब गोल्ड vs एक्शन एंड्रेटी, डैरियस मार्टिन और एल हिजो वाइकिंगोयह मैच काफी बेहतरीन रहा और कई सारी हाई-फ्लाइंग मूव्स का इस्तेमाल किया गया। मैच के अंतिम मोमेंट्स खास थे। दरअसल, बुलेट क्लब गोल्ड ने डैरियस मार्टिन की हालत खराब की और उनपर 310 to Yuma मूव लगाकर पिन किया।नतीजा: बुलेट क्लब गोल्ड की जीत हुईSportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@JayWhiteNZ at ringside.#AEWCollision #AEW pic.twitter.com/DrzqhYRxl173.@JayWhiteNZ at ringside.#AEWCollision #AEW pic.twitter.com/DrzqhYRxl1- कियारा होगन vs मर्सेडीज़ मार्टिनेज़यह मैच ज्यादा लंबा नहीं चला। ज्यादातर समय मर्सेडीज़ मार्टिनेज़ का दबदबा देखने को मिला। बीच में कियारा होगन ने भी अच्छा काम किया। अंत में मर्सेडीज़ ने विरोधी को ब्रास सिटी स्लीपर सबमिशन लगाया और इसपर उन्होंने हार मान ली। मैच के बाद मर्सेडीज़ ने हमला जारी रखा और TBS चैंपियन क्रिस स्टेटलैंडर ने आकर उन्हें भगाया। बाद में पीछे से मर्सेडीज़ मार्टिनेज़ ने आकर स्टेटलैंडर पर हमला किया। विलो नाईटइंगेल ने आकर उन्हें बचाया।नतीजा: मर्सेडीज़ मार्टिनेज़ की जीत हुईSportskeeda Wrestling@SKWrestling_"I'm coming for this, b*tch!" @RealMMartinez sends a message to @callmekrisstat.#AEWCollision #AEW pic.twitter.com/4z0fgUlzlh61"I'm coming for this, b*tch!" @RealMMartinez sends a message to @callmekrisstat.#AEWCollision #AEW pic.twitter.com/4z0fgUlzlh- FTR vs MJF और एडम कोल (AEW टैग टीम चैंपियनशिप मैच)यह मैच बेहतरीन रहा और दोनों ने मेन इवेंट को काफी खास बनाया। लगातार अच्छा एक्शन देखने को मिला। अंत में FTR ने एडम कोल को शैटर मशीन मूव देने का निर्णय लिया। इसी बीच MJF ने आकर कोल को बचाया। डैक्स हारवुड ने MJF को ही रोलअप द्वारा पिन करके टाइटल रिटेन रखा। मैच के बाद MJF साफ तौर पर कोल से निराश थे। लग रहा था कि वो अपने वर्ल्ड टाइटल से एडम पर हमला करेंगे। हालांकि, बाद में MJF और एडम कोल ने एक-दूसरे को गले लगाया। मेन इवेंट में सभी ने सही मायने में बवाल मचाया। नतीजा: FTR ने चैंपियनशिप रिटेन कीSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Right decision or wrong decision?#AEWCollision #AEW pic.twitter.com/hJpcOrf6a01805Right decision or wrong decision?#AEWCollision #AEW pic.twitter.com/hJpcOrf6a0इस तरह से AEW Collision का अंत हुआ।