AEW Dynamite Grand Slam Results: AEW डायनामाइट (Dynamite) का हालिया ग्रैंड स्लैम (Grand Slam) स्पेशल एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। इस शो में सभी मुकाबले चैंपियनशिप के लिए हुए। AEW ने इस शो को बेहतरीन बनाने का प्रयास किया और वो इसमें सफल भी हुए। ब्रायन डेनियलसन (Bryan Danielson) ने टाइटल रिटेन रखा, वहीं एक पूर्व WWE स्टार का डेब्यू हुआ। मेन इवेंट में बवाल मचा और डार्बी एलिन लहूलुहान हुए। इसके अलावा ब्रायन डेनियलसन और जॉन मोक्सली के बीच मैच का ऐलान हो गया। इस आर्टिकल में हम AEW Dynamite Grand Slam के नतीजों पर नज़र डालेंगे।AEW Dynamite Grand Slam रिजल्ट्स- ब्रायन डेनियलसन और नाइजल मैकगिनिस के बीच AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। यह मैच काफी जबरदस्त रहा। मैकगिनिस ने काफी समय तक डॉमिनेट भी किया लेकिन डेनियलसन का पलड़ा भारी रहा। नाइजल ने ब्रायन के सबमिशन पर हार मान ली। इसी के साथ डेनियलसन ने टाइटल रिटेन रखा। मैच के बाद क्रिश्चियन केज ने अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने का मन बनाया लेकिन किप सेबियन आकर केज की पेन लेकर भाग गए। इस कारण से क्रिश्चियन कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं कर पाए। View this post on Instagram Instagram Post- हुक और रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग के बीच FTW चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। अनडिस्प्यूटेड किंगडम ने दखल देने का प्रयास भी किया लेकिन हुक ने उन्हें संभाला। अंत में उन्होंने स्ट्रॉन्ग पर रेडरम लगाया और जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप रिटेन रखी। मैच के बाद अनडिस्प्यूटेड किंगडम ने हुक के प्रति सम्मान दिखाया। इसके बाद हुक ने चौंकाने वाला ऐलान करके FTW टाइटल को रिटायर कर दिया। View this post on Instagram Instagram Post- यंग बक्स ने विल ऑस्प्रे और काइल फ्लेचर के खिलाफ AEW टैग टीम चैंपियनशिप को दांव पर लगाया। यह मैच काफी बेहतरीन रहा। अंत में डॉन कैलिस ने काइल को स्क्रूड्राइवर का उपयोग करने के लिए दिया। विल ऑस्प्रे ने उन्हें रोका। इसी बीच यंग बक्स ने फ्लेचर पर चैंपियनशिप से हमला कर दिया। अंत में बक्स को इसी चीज़ का फायदा मिला। उन्होंने फ्लेचर पर BTE ट्रिगर लगाया और पिन करके जीत हासिल की। बक्स ने अपनी जीत को सेलिब्रेट किया।- Conglomeration फैक्शन में आधिकारिक तौर पर रॉकी रोमेरो को शामिल कर लिया गया। उन्होंने क्रिस जैरिको और उनके साथियों को धमकी दी।- प्रिंस नाना ने स्टेज एरिया पर आकर बताया कि स्वर्व स्ट्रिकलैंड ठीक हैं लेकिन वो अभी वापस नहीं आना चाहते हैं। पूर्व WWE स्टार MVP का चौंकाने वाला डेब्यू हुआ। उन्होंने स्ट्रिकलैंड को मैनेज करने का ऑफर दिया। View this post on Instagram Instagram Post- मरीया मे और यूका साकाज़ाकी के बीच AEW विमेंस चैंपियनशिप मैच हुआ। यह मैच ज्यादा लंबा नहीं चला और अंत में मरीया ने स्टॉर्म जीरो मूव लगाया। इसी के साथ उन्होंने पिन करके चैंपियनशिप रिटेन की। मैच के बाद मरीया ने यूका पर हमला करना चाहा लेकिन विलो नाईटइंगेल ने आकर उन्हें बचाया। मिना शिराकावा का थीम सॉन्ग बजा और इस दखल का फायदा उठाकर मरीया ने विलो पर हमला किया। मिना काफी ज्यादा कन्फ्यूज नज़र आईं।- जॉन मोक्सली और डार्बी एलिन के बीच AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप कंटेंडर शॉट के लिए मैच हुआ। मैच काफी ब्रूटल रहा और डार्बी एलिन शुरुआत में ही लहूलुहान हो गए। मैच में मरीना शफीर ने दखल देकर लगातार जॉन की मदद की। अंत में शफीर के एप्रन पर आने से डार्बी का ध्यान भटक गया और जॉन मॉक्सली ने डीडीटी लगाकर जीत दर्ज की। वो अब AEW टाइटल के नंबर 1 कंटेंडर हैं। मैच के बाद ब्रायन डेनियलसन ने आकर जॉन पर हमला किया। क्लॉडियो कास्टगनोली, मरीना शफीर और पैक ने आकर ब्रायन पर हमला किया। कमांडर और प्राइवेट पार्टी ने आकर डेनियलसन को बचाया। AEW वर्ल्ड चैंपियन ने माइक लेकर मोक्सली को धमकी दी और जंग का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि वो मोक्सली से AEW WrestleDream में लड़ेंगे। View this post on Instagram Instagram Postइस तरह से AEW Dynamite का अंत हुआ।