AEW Full Gear में फेमस Superstar की दिग्गज पर चैंपियनशिप मैच में जीत से फैंस हुए खुश, ट्विटर पर आई ढेरों प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
AEW के इवेंट ने फैंस का दिल जीता
AEW के इवेंट ने फैंस का दिल जीता

AEW Full Gear: AEW का फुल गियर (Full Gear) 2022 इवेंट बहुत ही जबरदस्त साबित हुआ। AEW ने इस इवेंट को अच्छे मैचों द्वारा खास बनाया। शो में 10 मैच देखने को मिले और कई टाइटल मैच रोचक साबित हुआ। शो में चैंपियनशिप मैचों ने मुख्य रूप से फैंस का दिल जीता। कुछ बड़े टाइटल चेंज भी इस दौरान हुए।

MJF, जॉन मोक्सली को हराकर नए AEW वर्ल्ड चैंपियन बने। साथ ही जेमी हेयटर ने टोनी स्टॉर्म को हराकर AEW विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया और यह एक बड़ा शॉकर था। इसके अलावा समोआ जो भी चैंपियन बने। शो में टैग टीम टाइटल और स्टील केज मैच भी बहुत ही तगड़े रहे। रेसलिंग के मामले में यह इवेंट जरूर यादगार रहेगा।

MJF को हर कोई जीतते हुए देखना चाहता था और उनकी जीत पर फैंस बहुत ज्यादा खुश नज़र आए। सभी ने MJF की जमकर तारीफ की और फैंस को कुल मिलाकर पूरा शो ही पसंद आया। हर एक फैन की अलग प्रतिक्रिया रही। खैर, इस आर्टिकल में हम AEW Full Gear 2022 इवेंट को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

AEW Full Gear को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(MJF को सबसे जवाब चैंपियन बनने और जल्द ही अभी तक के सबसे अच्छे चैंपियन बनने पर बधाई। AEW के लिए यह लंबे समय बाद एक जीत है।)

(MJF ने कर दिखाया! बधाई हो।)

(MJF को बधाई। आप नए वर्ल्ड चैंपियन हैं।)

(MJF ने आखिर साबित कर दिया कि वो AEW इतिहास में पहले दिन से सबसे महान हैं।)

(उन्होंने कर दिखाया। MJF नए AEW वर्ल्ड चैंपियन हैं।)

(कुल मिलाकर AEW Full Gear पिछले कुछ समय में संभावित रूप से सबसे अच्छा इवेंट रहा। इसे पूरे पैकेज के रूप में देखा जा सकता है। क्या यह लंबा था? हाँ! क्राउड ने इसे ज्यादा समय तक ऊपर रखा लेकिन मैं इस चीज़ में पक्षपात कर सकता था। द अक्लेम्ड, जेमी हेयटर, डेथ ट्रायंगल और MJF का जीतना शानदार मोमेंट्स में था। जेड कार्गिल को अच्छी तरह बुक करने की जरूरत है।)

(MJF को जीतते और और नया वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए देखना शानदार था।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।