WWE ने The Shield की 10वीं सालगिरह पर किया खास ट्वीट, कंपनी ने AEW Superstar Jon Moxley को किया दरकिनार

Pankaj
WWE में द शील्ड का बहुत बड़ा नाम रहा
WWE में द शील्ड का बहुत बड़ा नाम रहा

Dean Ambrose: WWE ने ट्विटर पर द शील्ड की 10वीं सालगिरह पर एक खास पोस्ट किया। जॉन मोक्सली (WWE में डीन एंब्रोज (Dean Ambrose)) इस पोस्ट में शामिल नहीं रहे। द शील्ड का WWE में बहुत बड़ा नाम रहा। इस फैक्शन में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins), रोमन रेंस (Roman Reigns) और डीन एंब्रोज थे। तीनों ने अपने काम के दम पर पूरे WWE यूनिवर्स के दिल में अपनी खास जगह बनाई।

Ad

WWE में सबसे मजबूत फैक्शन द शील्ड को माना जाता है। साल 2014 में द शील्ड टूट गई थी। रॉलिंस ने रोमन और डीन एंब्रोज पर हमला कर दिया था। इसके बाद तीनों सुपरस्टार्स का सिंगल्स रन भी जबरदस्त रहा। तीनों को बहुत सफलता मिली। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। कुछ साल पहले डीन एंब्रोज ने WWE छोड़ दी थी लेकिन इससे पहले उन्हें भी बहुत सफलता मिली। AEW में भी एंब्रोज ने बहुत नाम कमाया

WWE ने ट्विटर पर दी पूरी जानकारी

WWE ने ट्वीट कर बताया कि कंपनी रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की 10वीं सालगिरह को सेलिब्रेट करेगी। हैरान करने वाली बात है की इसमें कंपनी ने द शील्ड के तीसरे सदस्य डीन एंब्रोज का नाम नहीं लिखा। इस पोस्ट में एंब्रोज का जिक्र नहीं किया गया।

Ad

WWE ने अपने ट्वीट में जो आर्टिकल डाला है उसमें उनका पुराना नाम डीन एंब्रोज लिखा है। द शील्ड ने Survivor Series 2012 में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। शील्ड के तीनों सदस्य इस समय चैंपियन हैं। रोमन रेंस के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप, सैथ रॉलिंस के पास यूएस चैंपियनशिप और जॉन मोक्सली के पास AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप हैं।

Ad

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस इस समय WWE में अच्छा काम कर रहे हैं। सैथ रॉलिंस ने हाल ही में बॉबी लैश्ले को हराकर यूएस चैंपियनशिप जीती। करीब तीन साल बाद WWE में उन्होंने कोई चैंपियनशिप हासिल की। हालांकि बिना चैंपियनशिप के भी उन्होंने बहुत अच्छा काम किया था। वहीं पिछले तीन साल से रोमन रेंस एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications